सरहद तुझे प्रणाम देशभक्ति गीत हमारे देश की सीमाओं पर तैनात सैनिकों के साहस और बलिदान को सम्मानित करता है। यह गीत देश की सुरक्षा और उसकी शान के लिए समर्पण की भावना को उजागर करता है। आइए, इस गीत के माध्यम से हम उन वीर जवानों को नमन करें जो हमारे वतन की रक्षा करते हैं।
Sarhad Tujhe Pranam Deshbhakti Geet Lyrics
देश की रक्षा धर्म हमारा…
देश की सेवा कर्म हमारा,
गूंज उठेगा जल थल अंबर…
जग में गौरव गान,
सरहद तुझें प्रणाम।।
सीमाएँ हम रखे सुरक्षित…
देश रहेगा सदा अखंडित,
इसी के हित मे जिये मरेंगे…
चलके सीना तान,
सरहद तुझें प्रणाम।।
जन जन मे सद भाव जगाये,
भेद भाव सब दूर भगाए,
एक देश है एक संस्कृति…
समरस अमृत पान,
सरहद तुझें प्रणाम।।
धर्म शिखर पर ले जायेंगे,
देश का वैभव प्रगटायेगे…
विश्व गुरू बनकर उमडेंगे,
पायेगे सम्मान,
सरहद तुझें प्रणाम।।
देश की सुरक्षा और वीरता की गाथा प्रस्तुत करता यह गीत सरहद तुझे प्रणाम हमें अपने देश के जवानों के प्रति गर्व और सम्मान की भावना से भर देता है। इसी भावना को आगे बढ़ाते हुए आप Manushya Tu Bada Mahan Hai Dharati Ki Shan Tu Hai Lyrics, Jaan Rahe Na Rahe Desh Jinda Rahe – Deshbhakti Geet Lyrics, Hum Honge Kamyab Ek Din Deshbhakti Geet Lyrics भी है को भी पढ़ सकते हैं, जो हमारे देश प्रेम को और प्रगाढ़ करते हैं।