मिल कहो गर्व से हिन्दू है हम यह हिन्दूस्तान हमारा

मिल कहो गर्व से, हिंदू हैं हम, यह हिंदुस्तान हमारा गीत हमें अपने धर्म और राष्ट्र पर गर्व करने की सीख देता है। यह गीत प्रत्येक व्यक्ति के भीतर न केवल देशभक्ति का संचार करता है, बल्कि अपने मूल्यों और संस्कारों के प्रति अटूट निष्ठा बनाए रखने की प्रेरणा भी देता है।

Mil Kaho Garv Se Hindu Hai Ham Yah Hindustan Hamara

मिल कहो गर्व से हिन्दू है हम,
यह हिन्दूस्तान हमारा,
था स्वामी जी का नारा,
था स्वामी जी का नारा,
है उस सपुत की सार्द सती जो,
भारत माँ का प्यारा,
था संस्कृति का रखवाला,
था भारत माँ का प्यारा,
वन्दे मातरम् वन्दे मातरम्।।1।।

गुरू रामकृष्ण के चरणों में,
बालक नरेन था आया,
गुरू रामकृष्ण के चरनो मे,
बालक नरेन था आया,
तब उसके मुख का तेज देखकर,
गुरू ने था अपनाया,
वह रूप विवेकानंद हुआ ,
माँ काली का था प्यारा,
था संस्कृति का रखवाला,
था भारत माँ का प्यारा,
वन्दे मातरम् वन्दे मातरम्।।2।।

मिल कहो गर्व से हिन्दू हैं हम,
नारा अमर दिया था,
मिल कहो गर्व से हिन्दू हैं हम,
नारा अमर दिया था,
कर्म योग और राज योग हित,
हमको प्रबुद्ध किया था,
हमको प्रबुद्ध किया था,
वह कन्याकुमारी अमर शिला,
सागर का धन्य किनारा,
था संस्कृति का रखवाला,
था भारत माँ का प्यारा,
वन्दे मातरम् वन्दे मातरम्।।3।।

वह आज शिकागो याद करे,
जहाँ धर्म पताका फहरी,
वह आज शिकागो याद करे,
जहाँ धर्म पताका फहरी,
युग पुरूष विवेकानंद तुम ही थे,
धर्म ध्वजा के पहरी,
धर्म ध्वजा के पहरी,
था विश्व धर्म सम्मेलन में,
भारत का रूप सवारा,
था संस्कृति का रखवाला,
था भारत माँ का प्यारा,
वन्दे मातरम् वन्दे मातरम्।।4।।

मिल कहो गर्व से हिन्दू है हम,
यह हिन्दूस्तान हमारा,
था स्वामी जी का नारा,
था स्वामी जी का नारा,
है उस सपुत की सार्द सती जो,
भारत माँ का प्यारा,
था संस्कृति का रखवाला,
था भारत माँ का प्यारा,
वन्दे मातरम् वन्दे मातरम्।।5।।

मिल कहो गर्व से, हिंदू हैं हम, यह हिंदुस्तान हमारा गीत हमें अपनी संस्कृति, परंपराओं और राष्ट्र के प्रति अपनी जिम्मेदारी का अहसास कराता है। यदि यह गीत आपको प्रेरित करता है, तो मन मस्त फकीरी धारी है अब एक ही धुन जय जय भारत, अब जाग उठो कमर कसो मंजिल की राह बुलाती है, मेरा देश फूल सा महके – देशभक्ति गीत जैसे अन्य गीतों को भी पढ़ें और राष्ट्रभक्ति की भावना को और सशक्त करें। ????✨

Leave a comment