मन मस्त फकीरी धारी है अब एक ही धुन जय जय भारत लिरिक्स

मन मस्त फकीरी धारी है अब एक ही धुन जय जय भारत भजन देश के प्रति एक सुकून भरी समर्पित भावना को दर्शाता है। यह गीत हमें हमारे देश की जयकार करने और उसके लिए समर्पित रहने की प्रेरणा देता है। आइए, इस भजन के माध्यम से हम अपने मन को देश प्रेम की एकमात्र धुन से जोड़ें।

Man Mst Fakiri Dhari Hai Ab Ek Hi Dhun Jay Jay Bharat

हम धन्य है इस जगजननी की,
सेवा का अवसर है पाया,
इसकी माटी वायु जल से…
दुर्लभ जीवन है विकसाया,
यह पुष्प इसी के चरणो में…
माँ प्राणो से भी प्यारी है,
मन मस्त फकींरी धारी है,
अब एक ही धुन जय जय भारत।।

सुन्दर सपने नव आकर्षण,
सब तोड़ चले मुख मोड़ चले,
वैभव महलों का क्या करना…
सोते सुख से आकाश तले,
साधन की ओर ना ताकेंगे,
काँटों की राह हमारी है…
मन मस्त फकींरी धारी है,
अब एक ही धुन जय जय भारत।।

ऋषियों मुनियों संतो का तप,
अनमोल हमारी ख्याति है…
बलदानी वीरो की गाथा,
अपने रग रग लहराती है,
गौरवमय नव इतिहास रचे…
भारत की शक्ति अपारी है,
मन मस्त फकींरी धारी है,
अब एक ही धुन जय जय भारत।।

इस समय चुनौती भीषण है,
हर देशद्रोह सीना ताने,
पथ भ्रष्ट नीतीया चलती है…
आतंकी घूमे मन माने,
जन जन में सत्व जगायेगे,
अब अपनी ही तो बारी है…
मन मस्त फकींरी धारी है,
अब एक ही धुन जय जय भारत।।

मन मस्त फकीरी धारी है,
अब एक ही धुन जय जय भारत।।

देशभक्ति और समर्पण की भावना से भरा यह भजन मन मस्त फकीरी धारी है अब एक ही धुन जय जय भारत हमें अपने देश के लिए निरंतर प्रेरित करता है। इसी भावना को आगे बढ़ाते हुए आप मिल कहो गर्व से हिन्दू है हम यह हिन्दूस्तान हमारा Mil Kaho Garv Se Hinud Hai Hum Yah Hindustan Hamara Lyrics, Man Kahe Ruk Ja Re Ruk Ja Yah Hasin Hai Jemi Lyrics, Parakram Andhyay Likhenge Le Dridhata Se Than Jay Jay Hindustan को भी पढ़ सकते हैं, जो हमारे देश प्रेम को और गहरा करते हैं।

Share

Leave a comment