जिनके ओजस्वी वचनों से गूंज उठा था विश्व गगन

जिनके ओजस्वी वचनों से गूंज उठा था विश्व गगन गीत में वीर राष्ट्रभक्तों के शक्तिशाली और प्रेरणादायक शब्दों की महिमा दर्शाई गई है। यह देशभक्ति गीत हमें उन महान शूरवीरों की याद दिलाता है, जिन्होंने अपने वचनों से देश की आत्मा को जागृत किया। आइए, इस गीत के माध्यम से उनके आदर्शों को अपनाएं।

Jinake Ojaswi Vachano Se Gunj Utha Tha Vishwa Gagan

जिनके ओजस्वी वचनों से,
गूंज उठा था विश्व गगन।
वही प्रेरणा पूञ्ज हमारे,
स्वामी पूज्य विवेकानंद।।

जिनके माथे गुरुकृपा थी,
दैविक गुण आलोक भरा।
अद्भुत प्रज्ञा प्रकटी जग में,
धन्य धन्य यह पुण्य धरा।
सत्य सनातन परम ज्ञान का,
जो करते अभिनव चिंतन।
वही प्रेरणा पूञ्ज हमारे,
स्वामी पूज्य विवेकानंद।।

जिनका फौलादी भुजबल था,
हर संकट में सदा अटल।
मर्यादित तेजस्वी जीवन,
सजग समर्पित था हर पल,
हो निर्भय जो करे गर्जना।
जिनके अंतस दिव्य अगन,
वही प्रेरणा पूञ्ज हमारे,
स्वामी पूज्य विवेकानंद।।

जिनके रोम रोम में करुणा,
समरस जनजीवन की चाह।
नष्ट करे सारे भेदों को,
सेवाव्रत ही सच्ची राह,
दरिद्र ही नाराणय जिनका,।
हर धड़कन में अपनापन,
वही प्रेरणा पूञ्ज हमारे,
स्वामी पूज्य विवेकानंद।।

जिनके मन था स्वप्न महान,
हो भारत का पुनरुत्थान।
जीवनदीप जलाकर पायें,
गौरवमय वैभव सम्मान,
जगती में सब सुखद सुमंगल।
बहे सुगन्धित मुक्त पवन,
वही प्रेरणा पूञ्ज हमारे,
स्वामी पूज्य विवेकानंद।।

जिनके ओजस्वी वचनों से,
गूंज उठा था विश्व गगन।
वही प्रेरणा पूञ्ज हमारे,
स्वामी पूज्य विवेकानंद।।

देशभक्ति और प्रेरणा से भरा यह गीत जिनके ओजस्वी वचनों से गूंज उठा था विश्व गगन हमें अपने देश के वीरों के आदर्शों को याद रखने और उन्हें जीवन में उतारने की प्रेरणा देता है। इसी भावना के साथ आप Jinake Ojasvi Vachano Se Gunj Utha Tha Vishwa Gagan, Chandan Hai is Desh Ki Mati Deshbhakti Geet Lyrics, Hotho Pe Sachchai Rahati Hai Dil me Safai Rahati Hai Lyrics को भी पढ़ सकते हैं, जो हमारे देश प्रेम को और मजबूत बनाते हैं।

Share

Leave a comment