इन्साफ की डगर पे बच्चों दिखाओ चलके देशभक्ति गीत लिरिक्स

इन्साफ की डगर पे बच्चों दिखाओ चलके देशभक्ति गीत न केवल देश के प्रति सम्मान जताता है, बल्कि युवा पीढ़ी को सही मार्ग पर चलने और न्याय के लिए संघर्ष करने की प्रेरणा भी देता है। यह गीत हमें याद दिलाता है कि देश की उन्नति के लिए ईमानदारी और इंसाफ जरूरी है।

Insaf Ki Dagar Pe Bachcho Dikhao Chalake – Deshbhakti Geet Lyrics

इन्साफ की डगर पे,
बच्चों दिखाओ चल के।
ये देश है तुम्हारा,
नेता तुम्ही हो कल के।।

दुनिया के रंज सहना,
और कुछ ना मुँह से कहना।
सच्चाईयों के बल पे,
आगे को बढ़ते रहना,
रख दोगे एक दिन तुम।
संसार को बदल के,
इंसाफ की डगर पे,
बच्चों दिखाओ चल के।
ये देश है तुम्हारा,
नेता तुम्ही हो कल के।।

अपने हों या पराए,
सब के लिए हो न्याय।
देखो कदम तुम्हारा,
हरगिज़ ना डगमगाए,
रस्ते बड़े कठिन हैं।
चलना संभल संभल के,
इन्साफ की डगर पे,
बच्चों दिखाओ चल के।
ये देश है तुम्हारा,
नेता तुम्ही हो कल के।।

इंसानियत के सर पे,
इज्जत का ताज रखना।
तन मन की भेंट देकर,
भारत की लाज रखना।
जीवन नया मिलेगा,
अंतिम चिता में जल के,
इंसाफ की डगर पे।
बच्चों दिखाओ चल के,
ये देश है तुम्हारा,
नेता तुम्ही हो कल के।।

न्याय और सही रास्ते की सीख देने वाला यह गीत इन्साफ की डगर पे बच्चों दिखाओ चलके हमारे मन में देशभक्ति और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना जगाता है। इसी क्रम में आप De Di Hume Azadi Bina Khadag Bina Dhal, Mera Rangde Basanti Chola, Bharat Humko Jaan Se Pyara Hai को भी पढ़ सकते हैं, जो देश प्रेम को और मजबूत करते हैं।

Share

Leave a comment