हे माँ जननी जन्मभूमि तू मेरी गीत में मातृभूमि के प्रति गहरा सम्मान और प्रेम झलकता है। यह देशभक्ति गीत हमें अपने देश को माता के समान मानकर उसकी सेवा और रक्षा का संदेश देता है। आइए, इस गीत के माध्यम से हम अपने वतन के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त करें।
Hey Maa Janani Janmbhumi Tu Meri Deshbhakti Geet Lyrics
हे माँ जननी हे माँ जननी,
कितने हम बदनसीब है।
ये क्या तुम्हें बताएं,
रक्षा को जिसकी जी रहे,
पत्थर वही बरसाए।,
कोई कदर हमारी ना,
फिर भी यहाँ बैठे हैं,
कदर उन्ही की होती है।
जो महलों में लेटे है,
जिस हाल में भी रख ले,
भारत तेरे बेटे हैं।।
हे माँ जननी जन्मभूमि तू मेरी,
तेरे आंचल में है ममता कितनी भरी।
हे मां जननी जन्मभूमि तू मेरी,
तेरे आंचल में है ममता कितनी भरी,
तेरे आंचल में है ममता कितनी भरी।।
कुछ नहीं मिला हमें ना चाहिए कभी,
संकट में अपना देश साथ चाहिए अभी।
कुछ नहीं मिला हमें ना चाहिए कभी,
संकट में अपना देश साथ चाहिए अभी।
पैसे कमाने होते तो कहीं और कमाते,
अपनों को छोड़कर इतना दूर क्यों आते।
पैसे कमाने होते तो कहीं और कमाते,
अपनों को छोड़कर इतना दूर क्यों आते,
भारत भूमि है पहले सब बाद में नाते।
हे मां जननी जन्मभूमि तू मेरी,
तेरे आंचल में है ममता कितनी भरी,
तेरे आंचल में है ममता कितनी भरी।।
लाखों मिटे वतन पे मैं भी गया तो क्या,
माँ बाबा रो के बोलेंगे सर ऊंचा कर गया।
लाखों मिटे वतन पे मैं भी गया तो क्या,
माँ बाबा रो के बोलेंगे सर ऊंचा कर गया,
माँ तेरा छोटू सिंह रावणा वतन पे वार दूँ।
अगर दो साथ चीन पाक मैं भी झंडे गाड़ दूँ,
वचन है लौट आऊंगा मिलके पुकार दो,
हे मां जननी जन्मभूमि तू मेरी।
तेरे आंचल में है ममता कितनी भरी,
तेरे आंचल में है ममता कितनी भरी।।
हे माँ जननी जन्मभूमि तू मेरी,
तेरे आंचल में है ममता कितनी भरी।
हे मां जननी जन्मभूमि तू मेरी,
तेरे आंचल में है ममता कितनी भरी।
तेरे आंचल में है ममता कितनी भरी।।
मातृभूमि के प्रति असीम प्रेम और सम्मान की भावना से भरा यह गीत हे माँ जननी जन्मभूमि तू मेरी हमें देश के लिए समर्पित रहने की प्रेरणा देता है। इसी भावना को बनाए रखते हुए आप Ho Jao Taiyar Sathiyo Ho Jao Taiyar Lyrics, Salam Un Shahido Ko Jo Kho gaye Desh Bhakti Geet Lyrics, Mere Pyare Vatan Khate Hai Kasam Deshbhakti Geet को भी पढ़ सकते हैं, जो हमारे देश प्रेम को और प्रगाढ़ करते हैं।