धरती सुनहरी अंबर नीला — यह गीत भारत की प्राकृतिक सुंदरता, सांस्कृतिक विविधता और गौरवशाली इतिहास का जीवंत चित्रण करता है। जब हम इस गीत को पढ़ते हैं, तो हमारे मन में अपने देश के प्रति गर्व की भावना जाग्रत होती है। भारत की धरती का सौंदर्य, उसके विशाल नीले आकाश के नीचे फैला अनंत वैभव, और इसकी अद्भुत विरासत हमें प्रेरित करती है कि हम अपने राष्ट्र की रक्षा, उन्नति और समर्पण के लिए हर संभव प्रयास करें।
Dharati Sunahari Amber Nila
धरती सुनहरी अंबर नीला,
हर मौसम रंगीला,
ऐसा देस है मेरा,
हाँ ऐसा देस है मेरा,
बोले पपीहा कोयल गाये,
सावन घिर घिर आये,
ऐसा देस है मेरा,
हो ऐसा देस है मेरा।।1।।
गेंहू के खेतों में,
कंघी जो करे हवाएं,
रंग बिरंगी कितनी,
चुनरियाँ उड़-उड़ जाएं,
पनघट पर पनिहारन,
जब गगरी भरने आये,
मधुर मधुर तानों में,
कहीं बंसी कोई बजाए,
तो सुन लो,
क़दम-क़दम पे है मिल जानी हो ओ,
क़दम-क़दम पे है मिल जानी,
कोई प्रेम कहानी,
ऐसा देस है मेरा,
हो ऐसा देस है मेरा।।2।।
बाप के कंधे चढ़ के,
जहाँ बच्चे देखे मेले,
मेलों में नट के तमाशे,
कुल्फ़ी के चाट के ठेले,
कहीं मिलती मीठी गोली,
कहीं चूरन की है पुड़िया,
भोले-भोले बच्चे हैं,
जैसे गुड्डे और गुड़िया,
इनको रोज़ सुनाये दादी नानी,
इनको रोज़ सुनाये दादी नानी हो ओ,
इक परियों की कहानी,
ऐसा देस है मेरा,
हाँ ऐसा देस है मेरा।।3।।
मेरे देस में मेहमानों को,
भगवान कहा जाता है,
वो यहीं का हो जाता है,
जो कहीं से भी आता है,
तेरे देस को मैंने देखा,
तेरे देस को मैंने जाना,
जाने क्यूँ ये लगता है,
मुझको जाना पहचाना,
यहाँ भी वही शाम है वही सवेरा हो ओ,
यहाँ भी वही शाम है वही सवेरा,
ऐसा ही देस है मेरा,
जैसा देस है तेरा,
हाँ ऐसा देस है मेरा,
हो ऐसा देस है मेरा।।4।।
धरती सुनहरी अंबर नीला,
हर मौसम रंगीला,
ऐसा देस है मेरा,
हाँ ऐसा देस है मेरा,
बोले पपीहा कोयल गाये,
सावन घिर घिर आये,
ऐसा देस है मेरा,
हो ऐसा देस है मेरा।।5।।
धरती सुनहरी अंबर नीला गीत भारत की अनमोल धरोहर और गौरवशाली संस्कृति को दर्शाता है। यह हमें अपने देश से प्रेम करने, उसकी रक्षा करने और इसे प्रगति के पथ पर आगे बढ़ाने की प्रेरणा देता है। यदि यह गीत आपके हृदय में देशभक्ति का भाव जाग्रत करता है, तो अपनी आज़ादी को हम हरगिज़ मिटा सकते नहीं – देशभक्ति गीत, दे दी हमें आज़ादी बिना खड़ग बिना ढाल – देशभक्ति गीत, चंदन है इस देश की माटी – देशभक्ति गीत जैसे अन्य गीत भी पढ़ें और अपने राष्ट्रप्रेम को और सशक्त करें। जय हिंद! ????????????