भारत हमको जान से प्यारा है – देशभक्ति गीत

भारत हमको जान से प्यारा है एक अत्यंत हृदयस्पर्शी देशभक्ति गीत है जो हमारे देश के प्रति गहरी श्रद्धा और प्रेम को प्रकट करता है। इस भजन के शब्दों में भारत के प्रति एक अद्वितीय निष्ठा और बलिदान की भावना निहित है। इस भजन के माध्यम से, हम अपने वतन से अपने गहरे संबंध को महसूस करते हैं और यह हमें अपने कर्तव्यों और जिम्मेदारियों की अहमियत को समझाता है।

Bharat Hamko Jaan Se Pyara Hai

भारत हमको जान से प्यारा है,
सबसे न्यारा गुलिस्तां हमारा है,
सदियों से भारत भूमि,
दुनिया कि शान है,
भारत माँ कि रक्षा में,
जीवन कुर्बान है,
भारत हमको जान से प्यारा है।।1।।

उजड़े नही अपना चमन,
टूटे नहीं अपना वतन,
गुमराह न कर दे कोई,
बर्बाद न कर दे कोई,
मन्दिर यहाँ मस्जिद यहाँ,
हिन्दु यहाँ मुस्लिम यहाँ
मिलते रहे हम प्यार से, जागो ।।2।।

हिन्दुस्तानी नाम हमारा है,
सबसे प्यारा देश हमारा है
जन्मभूमि है हमारी,
शान से कहेंगे हम
सब ही तो भाई भाई,
प्यार से रहेंगे हम
हिन्दुस्तानी नाम हमारा है,
भारत हमको जान से प्यारा है।।3।।

आसाम से गुजरात तक,
बंगाल से महाराष्ट्र तक,
जाती कई धुन एक है,
भाषा कई सुर एक है,
कश्मीर से मद्रास तक,
कह दो सभी हम एक हैं
आवाज दो हम एक हैं, जागो ।।4।।

भारत हमको जान से प्यारा है,
सबसे न्यारा गुलिस्तां हमारा है,
सदियों से भारत भूमि,
दुनिया कि शान है,
भारत माँ कि रक्षा में,
जीवन कुर्बान है,
भारत हमको जान से प्यारा है।।5।।

यह हमारे दिलों में देशभक्ति और समर्पण की भावना को प्रबल करते हैं। भारत हमको जान से प्यारा है जैसे भजन हमारे भीतर देश के प्रति निष्ठा और श्रद्धा की भावना को जागृत करते हैं। अन्य भजन जैस Jaan Rahe Na Rahe Desh Zinda Rahe Deshbhakti Geet Lyrics, Aye Vatan Aye Vatan Humko Teri Kasam Deshbhakti Geet Lyrics, Kar Chale Hum Fida Jaan-O-Tan Sathiyo – Deshbhakti Geet भी हमें अपने देश के प्रति समर्पण की प्रेरणा देते हैं।

Leave a comment