Recently, I got scammed by this scam casino. At first, everything looked legitimate but once I deposited a larger amount and tried to withdraw my winnings i got scammed.

Hanuman Chalisa Lyrics With Meaning In Hindi : शक्ति, भक्ति और कृपा का स्रोत

Hanuman Chalisa Lyrics with meaning in Hindi

हनुमान चालीसा लिरिक्स अर्थ के साथ हिंदी में केवल एक भजन या स्तोत्र नहीं है, बल्कि यह श्रद्धालुओं के लिए एक आध्यात्मिक ऊर्जा का स्रोत है। गोस्वामी तुलसीदास द्वारा रचित यह महाकाव्य भगवान हनुमान जी की अपार भक्ति, पराक्रम और उनकी श्रीराम के प्रति निस्वार्थ सेवा का वर्णन करता है। Hanuman Chalisa Lyrics with meaning … Read more

Hanuman Chalisa Lyrics and Meaning In English : The Source of Power, Devotion, and Grace

Hanuman Chalisa Lyrics and Meaning In English

Hanuman Chalisa, composed by Goswami Tulsidas, is a divine hymn dedicated to the glory, power, and devotion of Lord Hanuman. If you are searching for Hanuman Chalisa lyrics and meaning in English, the purpose is not just to recite it but to understand its deep meaning and apply its teachings in life. Through Hanuman Chalisa … Read more

Jai Hanuman Gyan Gun Sagar MP3 | जय हनुमान ज्ञान गुन सागर MP3 डाउनलोड करें

इस सॉन्ग के दिव्य स्वर आपके जीवन को भक्ति और ऊर्जा से भर देते है जिससे आप अपने सभी कार्यों में सफल होते है

जय हनुमान ज्ञान गुन सागर MP3 एक डिजिटल फाइल है, जिसमे हनुमान चालीसा के 40 श्लोको का वर्णन किया गया है, जिसे आप अपने स्मार्टफोन, कंप्यूटर या अन्य डिवाइस पर आसानी से सुन सकते हैं। Jai Hanuman Gyan Gun Sagar Mp3 हनुमान जी की शक्ति और महिमा का वर्णन करता है जिसको मात्र सुनने से … Read more

Jai Hanuman Gyan Gun Sagar Lyrics PDF | जय हनुमान ज्ञान गुन सागर लिरिक्स PDF : एक दिव्य स्तोत्र

यह PDF आपके पाठ को आसान बनाने में बहुत सहायक होता है जिससे आप अपने जीवन शक्ति, प्रेम और साहस का अनुभव कर सकते है।

जय हनुमान ज्ञान गुन सागर लिरिक्स PDF एक अत्यंत प्रसिद्ध और प्रभावशाली भक्ति साधन है, जिसमे भगवान हनुमान के गुणों, उनकी शक्ति और ज्ञान की महिमा का वर्णन करता है। Jai Hanuman Gyan Gun Sagar Lyrics Pdf आपको हनुमान जी के कृपा प्राप्त करने के मार्ग को सरल बनता है और आपके पाठ को आसान … Read more

Hanuman Chalisa Download Hindi | हनुमान चालीसा डाउनलोड हिंदी: भक्ति और शक्ति का संगम

इसको डाउनलोड करने के बाद इसका पाठ करना आपके लिए बहुत आसान हो जाता है।

अगर आप हनुमान चालीसा डाउनलोड हिंदी में प्राप्त करना चाहते है तो आप बिल्कुल सही जगह आएं है। हनुमान चालीसा 40 श्लोको की एक पवित्र स्तुति है, जो हनुमान जी की वीरता और भक्ति का वर्णन करता है। Hanuman Chalisa Download Hindi उन लोगो के लिए बहुत लाभकारी है जो हनुमान चालीसा पाठ करना चाहतें … Read more

Hanuman Chalisa Meaning In Hindi : सम्पूर्ण चौपाइयों का विस्तृत अर्थ हिंदी में

॥ दोहा॥ श्रीगुरु चरन सरोज रज, निज मन मुकुरु सुधारि। बरनउँ रघुबर बिमल जसु, जो दायकु फल चारि॥ बुद्धिहीन तनु जानिके, सुमिरौं पवन–कुमार। बल बुद्धि बिद्या देहु मोहिं, हरहु कलेस बिकार॥ अर्थ: तुलसीदास जी अपने गुरु को श्रद्धापूर्वक नमन करते हुए उनके चरणों की धूल से अपने मन रूपी दर्पण को निर्मल करते हैं। वे कहते हैं कि अब मैं श्रीराम के पवित्र और दोषरहित यश का गुणगान करता हूं, जो जीवन में धर्म, अर्थ, काम और मोक्ष जैसे चारों फलों को देने वाला है। स्वयं को बुद्धिहीन मानते हुए तुलसीदास जी पूर्ण समर्पण के साथ पवनपुत्र श्री हनुमान का स्मरण करते हैं। वे प्रार्थना करते हैं कि हे महावीर, मुझे बल, बुद्धि और विद्या प्रदान करें और मेरे सारे कष्ट, रोग और दोष हर लें। इस दोहे के माध्यम से एक महत्वपूर्ण संदेश मिलता है कि हनुमान चालीसा के पाठ से पहले मन को शुद्ध करना बेहद आवश्यक है। जब हम अपने गुरु, माता-पिता और भगवान को श्रद्धा से याद करते हैं, तो हमारा मन शांत और स्वच्छ हो जाता है। इसके बाद श्रीराम की महिमा का वर्णन करना न केवल फलदायक होता है, बल्कि यह हमारे भीतर सकारात्मक ऊर्जा भर देता है। आखिर में, अपने आप को रामदूत श्री हनुमान के चरणों में समर्पित करना चाहिए। उनकी कृपा से हमें बल, बुद्धि और विद्या मिलती है, और हमारे जीवन के सारे कष्ट, पाप और परेशानियों से छुटकारा मिलता है। बजरंगबली की भक्ति हमें आत्मबल, आत्मविश्वास और सच्ची शांति प्रदान करती है। ॥चौपाई॥ जय हनुमान ज्ञान गुन सागर, जय कपीस तिहुँ लोक उजागर॥ राम दूत अतुलित बल धामा, अंजनि पुत्र पवनसुत नामा॥ अर्थ: हे ज्ञान और गुणों के महासागर, श्री हनुमान! आपकी जय हो। तीनों लोकों में आप वानरों के राजा और देवताओं के समान पूजनीय हैं। आपकी महिमा सब जगह व्याप्त है। आप अतुलनीय शक्ति के भंडार हैं, भगवान श्रीराम के प्रिय दूत हैं, माता अंजनी के पुत्र और पवनदेव के आशीर्वाद स्वरूप हैं। आपकी जय-जयकार हो! महाबीर बिक्रम बजरंगी, कुमति निवार सुमति के संगी॥ कंचन बरन बिराज सुबेसा, कानन कुण्डल कुंचित केसा॥ अर्थ: हे हनुमान जी, आप महान वीर और अद्भुत शक्ति के स्वामी हैं। आपके शरीर का हर अंग बज्र के समान मजबूत और शक्तिशाली है। आप न केवल बुरी या नकारात्मक बुद्धि को दूर करते हैं, बल्कि अपने भक्तों को सद्बुद्धि और सही दिशा भी प्रदान करते हैं। आपका रंग सोने की तरह चमकता है, और आप सुंदर वेशभूषा धारण किए हुए हैं। आपके कानों में कुंडल आपकी शोभा को और बढ़ाते हैं, और आपके घुंघराले बाल आपकी दिव्यता को अद्वितीय बनाते हैं। हाथ बज्र औ ध्वजा बिराजै, काँधे मुँज जनेऊ साजै॥ शंकर सुवन केसरी नन्दन, तेज प्रताप महा जग बन्दन॥ अर्थ: आपके हाथों में वज्र यानी गदा और ध्वजा सुशोभित हैं, जो आपकी अद्भुत शक्ति का प्रतीक हैं। आपके कंधे पर मूंज का जनेऊ आपकी गरिमा को और बढ़ाता है। आप भगवान शिव के अंश और श्री केसरी के परम तेजस्वी पुत्र हैं। आपके अपार तेज और प्रताप को संपूर्ण सृष्टि श्रद्धा के साथ नमन करती है। विद्यावान गुनी अति चातुर, राम काज करिबे को आतुर॥ प्रभु चरित्र सुनिबे को रसिया, राम लखन सीता मन बसिया॥ अर्थ: आप विद्वान, गुणवान और अत्यंत चतुर हैं। श्रीराम के कार्यों को करने के लिए आप हमेशा तत्पर रहते हैं। रामकथा सुनने में आपकी गहरी रुचि है, और भगवान श्रीराम, माता सीता और लक्ष्मण सदा आपके हृदय में निवास करते हैं। (यह माना जाता है कि "प्रभु चरित्र सुनिबे को रसिया" पंक्ति के आधार पर, जब भी कहीं रामकथा का आयोजन होता है, हनुमान जी किसी न किसी रूप में वहां अवश्य उपस्थित रहते हैं और रामकथा सुनने का आनंद लेते हैं। यह उनके भक्ति भाव और राम से गहरे प्रेम का प्रमाण है।) सूक्ष्म रूप धरि सियहिं दिखावा, विकट रूप धरि लंक जरावा॥ भीम रूप धरि असुर सँहारे, रामचन्द्र के काज सँवारे॥ अर्थ: आपने माता सीता के सामने अपना सूक्ष्म रूप धारण कर उन्हें अपनी उपस्थिति का एहसास कराया, और जब लंका को जलाने की आवश्यकता हुई, तो आपने विकराल रूप धारण कर उसे भस्म कर दिया। असुरों का संहार करते हुए आपने अपनी अद्भुत शक्ति का परिचय दिया और भगवान श्रीराम के कार्यों को सफल बनाने में अपना पूर्ण समर्पण दिखाया। लाय संजीवन लखन जियाये, श्री रघुबीर हरषि उर लाये॥ रघुपति कीन्ही बहुत बड़ाई, तुम मम प्रिय भरतहि सम भाई॥ अर्थ: संजीवनी बूटी लाकर आपने लक्ष्मण जी के प्राण बचा लिए। आपकी इस अद्भुत सेवा और समर्पण को देखकर भगवान श्रीराम इतने प्रसन्न हुए कि उन्होंने आपको हृदय से लगा लिया। रामजी ने आपकी प्रशंसा करते हुए कहा कि आप मेरे लिए भाई भरत के समान प्रिय हैं। सहस बदन तुम्हरो जस गावैं, अस कहि श्रीपति कंठ लगावैं॥ सनकादिक ब्रह्मादि मुनीसा, नारद सारद सहित अहीसा॥ अर्थ: भगवान राम ने आपको गले लगाकर कहा कि आपका यश इतना महान है कि उसे हजारों मुखों से गाया जा सकता है। सनक, सनातन, सनंदन और सनत्कुमार जैसे ऋषि-मुनि, ब्रह्मा जी, नारद जी, सरस्वती जी और स्वयं शेषनाग भी आपके गुणों का गान करते हैं। आपके यश का बखान करना स्वयं देवताओं के लिए भी गर्व की बात है। जम कुबेर दिगपाल जहाँ ते, कबि कोबिद कहि सके कहाँ ते॥ तुम उपकार सुग्रीवहिं कीन्हा, राम मिलाय राज पद दीन्हा॥ अर्थ: मृत्यु के देवता यमराज, धन के देवता कुबेर और दसों दिशाओं के रक्षक दिग्पाल भी आपके यश का पूरा बखान नहीं कर सकते। जब ऐसे महान देवता असमर्थ हैं, तो साधारण कवि और विद्वान आपकी महिमा कैसे बयान कर सकते हैं? आपने तो भगवान राम से सुग्रीव की मुलाकात करवा कर उन पर ऐसा उपकार किया, जिससे उन्हें खोया हुआ राज्य वापस मिल गया। तुम्हरो मन्त्र विभीषन माना, लंकेश्वर भए सब जग जाना॥ जुग सहस्त्र जोजन पर भानू, लील्यो ताहि मधुर फल जानू॥ अर्थ: आपकी आज्ञा और कृपा से ही विभीषण लंका के राजा बने, और यह बात पूरे संसार को मालूम है। जो सूरज हजार योजन दूर है, जिसकी दूरी को पार करने में हजारों युग लग सकते हैं, उस सूरज को आपने खेल-खेल में एक मीठे फल के रूप में निगल लिया। आपकी शक्ति और क्रीड़ा दोनों ही अद्वितीय हैं। प्रभु मुद्रिका मेलि मुख माहीं, जलधि लाँघि गये अचरज नाहीं॥ दुर्गम काज जगत के जेते, सुगम अनुग्रह तुम्हरे तेते॥ अर्थ: इसमें कोई आश्चर्य की बात नहीं है कि आपने भगवान श्रीराम की अंगूठी को मुँह में रखकर समुद्र को पार कर लिया। इस संसार में जो भी कार्य कठिन या असंभव लगते हैं, हनुमान जी की कृपा से वे सभी कार्य सरल और संभव हो जाते हैं। राम दुआरे तुम रखवारे, होत न आज्ञा बिनु पैसारे॥ सब सुख लहै तुम्हरी सरना, तुम रक्षक काहू को डर ना॥ अर्थ: भगवान श्रीराम के द्वार पर आप उनके सच्चे रक्षक की तरह खड़े हैं, और आपकी अनुमति के बिना कोई भी भगवान राम तक नहीं पहुँच सकता। आपके दरबार में आने वाले सभी सुख और आशीर्वाद आपकी शरण में समाहित हो जाते हैं। इसलिये, जिस व्यक्ति की आप रक्षा करते हैं, उसे किसी भी प्रकार का भय या चिंता होने की आवश्यकता नहीं होती। आपके संरक्षण में वह हमेशा सुरक्षित और शांतिपूर्ण रहता है। आपन तेज सम्हारो आपै, तीनों लोक हाँक तें काँपै॥ भूत पिसाच निकट नहिं आवै, महाबीर जब नाम सुनावै॥ अर्थ: हे महावीर हनुमान, आपके अद्वितीय तेज को केवल आप ही संभाल सकते हैं। आपकी ललकार से तीनों लोक में हलचल मच जाती है। जहाँ भी आपका नाम लिया जाता है, वहां भूत-प्रेत और पिशाचों का भी दूर-दूर तक कोई वजूद नहीं होता। आपकी शक्ति के आगे उनका कुछ भी नहीं चलता, और वे आपके भक्तों से दूर रहते हैं। नासै रोग हरै सब पीरा, जपत निरन्तर हनुमत बीरा॥ संकट तें हनुमान छुड़ावै, मन क्रम बचन ध्यान जो लावै॥ अर्थ: हे वीर हनुमान, जो लोग सच्चे मन, वचन और कर्म से आपका नाम लेते हैं, उनके सारे रोग दूर हो जाते हैं और आप उनके दुखों को समाप्त कर देते हैं। आप जिनका ध्यान करते हैं, उन्हें हर संकट से उबारकर सुख और शांति का अनुभव कराते हैं। सब पर राम तपस्वी राजा, तिन के काज सकल तुम साजा॥ और मनोरथ जो कोई लावै, सोइ अमित जीवन फल पावै॥ अर्थ: भगवान श्रीरामचंद्र जी सबसे महान तपस्वी और राजा हैं, जिन्होंने अपने सभी कार्य अत्यंत सरलता और परिपूर्णता से किए। जो भी व्यक्ति अपने दिल की सच्ची इच्छा लेकर आपके सामने आता है, वह उसे पूरी तरह से प्राप्त करता है और उसे अनंत व असीम जीवन का आशीर्वाद मिलता है। चारों जुग परताप तुम्हारा, है परसिद्ध जगत उजियारा॥ साधु सन्त के तुम रखवारे, असुर निकंदन राम दुलारे॥ अर्थ: हनुमान जी की महानता सभी चार युगों – सतयुग, त्रेतायुग, द्वापर युग और कलयुग – में विद्यमान है। उनका दिव्य प्रकाश समस्त संसार में फैल चुका है। वे साधु-संतों के रक्षक और असुरों के संहारक श्री राम के प्रिय भक्त हैं, अर्थात श्री राम के लिए वे अत्यंत अति प्रिय और अविभाज्य साथी हैं। अष्ट सिद्धि नौ निधि के दाता, अस बर दीन जानकी माता॥ राम रसायन तुम्हरे पासा, सदा रहो रघुपति के दासा॥ अर्थ: हे श्री हनुमान, सीता माता ने आपको वह अद्भुत वरदान दिया है, जिसके कारण आप किसी भी व्यक्ति को आठों सिद्धियां और नौ निधियां प्रदान कर सकते हैं। आपके पास श्री राम के नाम का अमृत है, और आप सदैव भगवान श्री राम के परम सेवक रहे हैं। तुम्हरे भजन राम को पावै, जनम जनम के दु:ख बिसरावै॥ अन्त काल रघुबर पुर जाई, जहाँ जन्म हरि–भक्त कहाई॥ अर्थ: हनुमान जी का भजन ही हमें भगवान श्रीराम तक पहुंचा सकता है। केवल उनके नाम का स्मरण करने से हमारे जन्मों के पाप दूर हो जाते हैं और सारे दुख समाप्त हो जाते हैं। अगर हम हनुमान जी की शरण में आते हैं, तो हम मृत्यु के बाद भगवान श्रीराम के दिव्य धाम, यानी बैकुण्ठ पहुंच सकते हैं, जहां जन्म लेने से ही हरि के भक्त माने जाते हैं। यह शरण हमें जीवन और मृत्यु दोनों में अद्वितीय शांति और मुक्ति प्रदान करती है। और देवता चित्त न धरई, हनुमत् सेई सर्व सुख करई॥ संकट कटै मिटे सब पीरा, जो सुमिरै हनुमत बलबीरा॥ अर्थ: जब आपकी सेवा और स्मरण से ही सारे सुख प्राप्त हो जाते हैं, तो फिर अन्य देवताओं की पूजा करने की आवश्यकता क्यों है? हे वीर हनुमान, जो कोई भी सच्चे मन से आपका नाम लेकर आपको याद करता है, उसके सभी संकट समाप्त हो जाते हैं, और उसकी सारी परेशानियाँ दूर हो जाती हैं। आपका नाम ही उसे हर तरह के दुखों से मुक्ति दिलाता है। जय जय जय हनुमान गौसाईं, कृपा करहु गुरुदेव की नाईं॥ जो सत बार पाठ कर कोई, छुटहि बंदि महासुख होई॥ अर्थ: हे भक्तों के रक्षक और हमारे जीवन के संजीवनी स्वामी, श्री हनुमान जी, आपकी अनंत जय हो, जय हो, जय हो। कृपया आप मुझ पर अपने श्री गुरुदेव की तरह अपनी कृपा बनाए रखें। जो भी व्यक्ति इस चालीसा का सौ बार श्रद्धापूर्वक पाठ करेगा, उसके सारे बंधन और कष्ट समाप्त हो जाएंगे और उसे अत्यधिक सुख, शांति और मोक्ष की प्राप्ति होगी। जो यह पढ़ै हनुमान् चालीसा, होय सिद्धि साखी गौरीसा॥ तुलसीदास सदा हरि चेरा, कीजै नाथ हृदय महँ डेरा॥ अर्थ: जो भी व्यक्ति सच्चे मन से हनुमान चालीसा का पाठ करता है, उसकी सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। उसे सिद्धियां प्राप्त होती हैं, और इसके साक्षी खुद भगवान शिव हैं। महाकवि गोस्वामी तुलसीदास जी ने कहा है कि वे हमेशा भगवान श्रीराम के परम सेवक रहे हैं। इसलिए वे भगवान श्रीराम से प्रार्थना करते हैं, "हे स्वामी, कृपया आप मेरे हृदय में निवास करें।" ॥दोहा॥ पवनतनय संकट हरन, मंगल मूरति रूप। राम लखन सीता सहित, हृदय बसहु सुर भूप॥ अर्थ: हे पवनसुत, हे संकटों को दूर करने वाले संकट मोचन, हे कल्याणकारी, हे देवों के राजा! आप भगवान श्रीराम, माता सीता और श्री लक्ष्मण के साथ मेरे हृदय में निवास करें, ताकि मेरी जीवन यात्रा में हर कठिनाई और संकट को आप अपनी कृपा से दूर करें।

हनुमान चालीसा, गोस्वामी तुलसीदास द्वारा रचित एक अनुपम काव्य है, जो भगवान हनुमान की भक्ति और उनके महान गुणों का वर्णन करता है। हनुमान चालीसा मीनिंग इन हिंदी केवल शब्दों का संग्रह नहीं, बल्कि एक आध्यात्मिक यात्रा है, जो हमें शक्ति, समर्पण और आत्मविश्वास का संदेश देती है। Hanuman Chalisa Meaning In Hindi के प्रत्येक … Read more

Bajrang Baan Lyrics | बजरंग बाण लिरिक्स : एक दिव्य साधना और संकटमोचन

Bajrang Baan lyrics

बजरंग बाण लिरिक्स एक अत्यंत शक्तिशाली और प्रसिद्ध हिन्दू ग्रन्थ है, जिसका पाठ भगवान हनुमान की पूजा और उनकी कृपा प्राप्त करने के लिए श्रद्धा भाव से किया जाता है। बजरंग बाण शब्द का अर्थ है भगवान हनुमान का वह बाण (शक्ति), जो उनके तीव्र तेज और अद्वितीय साहस का प्रतीक है।Bajrang Baan Lyrics का … Read more

Hanuman Chalisa Song MP3 Download: हनुमान चालीसा सॉन्ग MP3 डाउनलोड करें मुफ्त में

यह MP3 सभी के लिए एक उपयोगी भक्ति साधन हो सकता है जिसके सहायता से भक्त अपने जीवन में आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार करते है।

हनुमान चालीसा सॉंग MP3 डाउनलोड करके इस फॉर्मेट में सुनना आज की व्यस्त जीवनशैली एक सुविधाजनक और सरल विकल्प बन गया है। हनुमान चालीसा हिन्दू धर्म का एक महत्वपूर्ण पाठ है, जिसे भगवान हनुमान की भक्ति और शक्ति का प्रतीक माना जाता है। Hanuman Chalisa Song Mp3 Download कर लेने से आप इस पाठ को … Read more

Jai Jai Hanuman Gosai PDF : हनुमान जी की आराधना में सहायक

Jai Jai Hanuman Gosai Pdf

जय जय हनुमान गोसाईं PDF एक विशेष साधन है जो हनुमान जी की आरती को सही रूप में जानने और उसका उच्चारण करने के लिए आपकी मदद करेगा। Jai Jai Hanuman Gosai PDF में आपको hanuman ji ki aarti lyrics पूर्ण रूप से मिलेगी, जिसे आप आसानी से अपने रोज़ के पूजन में शामिल कर … Read more

Hanuman Ji Aarti Photo | हनुमान जी आरती फोटो : सुंदर और पवित्र फोटो

Hanuman Ji Aarti Photo

हनुमान जी हमारे सनातन धर्म में बहुत ही विशिष्ट स्थान है। हनुमान जी की आरती हमें हनुमान जी की उपासना में बहुत सहायक सिद्ध होती है, क्योंकि इसके माध्यम से हम उनकी दिव्यता और ऊर्जा का अनुभव कर सकते हैं। Hanuman Ji Aarti Photo के द्वारा shri hanuman ji ki aarti करना काफी आसान हो … Read more