भोलेनाथ मेरे मरने से पहले ऐसी चिलम पिला देना लिरिक्स

भोलेनाथ मेरे मरने से पहले ऐसी चिलम पिला देना भजन भक्तों की भोलेनाथ के प्रति असीम श्रद्धा और प्रेम को दर्शाता है। यह भजन शिव के औघड़दानी स्वरूप को समर्पित है, जहां वे अपनी भस्म रमाए, चिलम जलाए और साधु-संतों के संग आनंदित होते हैं। शिव का सान्निध्य पाने की तड़प और उनकी कृपा का अनुभव करने की चाह इस भजन में प्रकट होती है। यह केवल भजन नहीं, बल्कि भक्त और शिव के बीच की आत्मीयता का प्रतीक है, जहां भक्त शिव से अनन्य प्रेम का आशीर्वाद मांगता है।

Bholenath Mere Marne Se Pahle Aisi Chilam Pila Dena

भोलेनाथ मेरे मरने से पहले,
ऐसी चिलम पिला देना,
पी कर सीधा स्वर्ग में पहुंचूं,
ऐसी दम लगवा देना,
भोलेनाथ मेरे मरने से पहलें।1।

खोटे काम अगर गलती से,
हो गए होंगे जीवन में,
जाने अनजाने में अगर कुछ,
पाप उठे होंगे मन में,
पाप ये कोई देख ना पाए,
पाप ये कोई देख ना पाए,
मुंह पर कफ़न ओढ़ा देना,
भोलेनाथ मेरे मरने से पहलें।2।

घर से जब शमशान घाट तक,
अर्थी लेकर लोग चले,
दो हंडी में औघड़दानी,
सत्कर्मो की आग जले,
मिट जाए हर एक बुराई,
मिट जाए हर एक बुराई,
ऐसा धुआँ उठा देना,
भोलेनाथ मेरे मरने से पहलें।3।

चन्दन की लकड़ी चाहे,
मेरी चिता सजाओ ना,
भव सागर से तर जाएंगे,
गंगा जल भी पिलाओ ना,
हे महाकाल चिता पर मेरी,
हे महाकाल चिता पर मेरी,
अपनी भस्म ओढ़ा देना,
भोलेनाथ मेरे मरने से पहलें।4।

मुक्ति की वो चिलम हो भोले,
मोह माया का गांजा हो,
जिसके धुंए से लोभी मन को,
हमने बढ़िया मांजा हो,
परम धन्य हो जाऊं निरंजन,
परम धन्य हो जाऊं निरंजन,
ऐसी कृपा बरसा देना,
भोलेनाथ मेरे मरने से पहलें।5।

भोलेनाथ मेरे मरने से पहले,
ऐसी चिलम पिला देना,
पी कर सीधा स्वर्ग में पहुंचूं,
ऐसी दम लगवा देना,
भोलेनाथ मेरे मरने से पहलें।6।

भोलेनाथ मेरे मरने से पहले ऐसी चिलम पिला देना भजन हमें शिव के सरल, सहज और दयालु स्वरूप की याद दिलाता है। भोलेनाथ अपने भक्तों की भावनाओं को समझते हैं और उनकी भक्ति को सच्चे प्रेम से स्वीकार करते हैं। शिव केवल एक देवता नहीं, बल्कि ऐसे महादेव हैं जो अपने भक्तों के हर रूप को अपनाते हैं और उनकी सच्ची पुकार पर कृपा बरसाते हैं। यदि आपको यह भजन पसंद आया, तो भोला भांग खाओगे या दम लगाओगे, भोलेनाथ जी का डमरू दिन रात बज रहा है, महाकाल की बारात में, और भोले तेरे भक्तों को तेरा ही सहारा है भी करें। इन भजनों को पढ़कर आपका मन और अधिक शिवमय हो जाएगा और महादेव की कृपा सदा आप पर बनी रहेगी। 🚩🙏✨

Share

Leave a comment