आज सोमवार है ये शिव का दरबार है एक अत्यंत प्रचलित और हर्षित करने वाला शिव भजन है, जो विशेष रूप से सोमवार के दिन भगवान शिव के दरबार में पूजा और भक्ति के महत्व को दर्शाता है। इस भजन में यह संदेश दिया गया है कि सोमवार का दिन भगवान शिव की पूजा और भक्ति के लिए अत्यंत पवित्र और शुभ है। इस भजन के माध्यम से हम भगवान शिव के दरबार की दिव्यता और उसकी शक्ति का अनुभव कर सकते हैं।
Aaj Somwar Hai Ye Shiv Ka Darbar Hai Bhajan Lyrics
आज सोमवार है ये शिव का दरबार है,
भरा हुआ भंडार है,
भोले बन भोले को मनालो,
करेंगे बेड़ा पार है,
आज सोमवार है।।
कैसे मैया पार्वती ने,
शिव शंकर को पाया है,
शिव शंकर को पाया है,
दिन और रात करी है पूजा,
तब भोला मन पाया है,
तब भोला मन पाया है,
ख़ुशी हुआ संसार है,
ये शिव का दरबार है,
भरा हुआ भंडार है,
भोले बन भोले को मनालो,
करेंगे बेड़ा पार है,
आज सोमवार है।।
एक भक्त ऐसा था तेरा,
मंदिर रोज ही जाता था,
मंदिर रोज ही जाता था,
रख पिंडी पे पैर वो तेरा,
घंटा रोज चुराता था,
घंटा रोज चुराता था,
खुश उससे हुआ अपार है,
ये शिव का दरबार है,
भरा हुआ भंडार है,
भोले बन भोले को मनालो,
करेंगे बेड़ा पार है,
आज सोमवार है।।
इक दिन दिए जो दर्शन,
वो मन में घबराया था,
वो मन में घबराया था,
चरण पड़ा तेरे वो भोले,
उठा के गले लगाया था,
उठा के गले लगाया था,
कह दिया जा बेड़ा पार है,
ये शिव का दरबार है,
भरा हुआ भंडार है,
भोले बन भोले को मनालो,
करेंगे बेड़ा पार है,
आज सोमवार है।।
बेल पत्र फल फुल चढ़ाकर,
खुश होती नर नारी है,
खुश होती नर नारी है,
दूध चढ़ाते भक्त जो तुम पर,
खुश होते भंडारी है,
खुश होते भंडारी है,
करते सबको प्यार है,
ये शिव का दरबार है,
भरा हुआ भंडार है,
भोले बन भोले को मनालो,
करेंगे बेड़ा पार है,
आज सोमवार है।।
भस्मासुर को वर देकर,
शिव अपने मन तू घबराया,
अपने मन तू घबराया,
करने भस्म उसी को तूने,
नारी रूप था अपनाया,
नारी रूप था अपनाया,
दुष्ट का किया संहार है,
ये शिव का दरबार है,
भरा हुआ भंडार है,
भोले बन भोले को मनालो,
करेंगे बेड़ा पार है,
आज सोमवार है।।
भोला रूप प्रभु का,
जिस्म भभूत लगाया है,
जिस्म भभूत लगाया है,
मेरा भोला बैठा पर्वत,
मगन ध्यान में काया है,
मगन ध्यान में काया है,
पर नजरों में संसार है,
ये शिव का दरबार है,
भरा हुआ भंडार है,
भोले बन भोले को मनालो,
करेंगे बेड़ा पार है,
आज सोमवार है।।
आज सोमवार है ये शिव का दरबार है,
भरा हुआ भंडार है,
भोले बन भोले को मनालो,
करेंगे बेड़ा पार है,
आज सोमवार है।।
“आज सोमवार है ये शिव का दरबार है” जैसे भजन भगवान शिव की पूजा और भक्ति के महत्व को उजागर करता है, विशेष रूप से सोमवार के दिन। इस भजन से हमें यह प्रेरणा मिलती है कि हम अपने जीवन में शिवजी की भक्ति को सच्चे मन से अपनाएं, ताकि उनकी कृपा और आशीर्वाद हमें मिल सके। आप “ऐसी भक्ति महादेव दे दो हमें रात दिन हम भजन तेरे गाते रहें”, “दूल्हा बने भोलेनाथ जी हमारे”, “बम बम बम बम बम भोला पहना सन्यासी चोला”, और “गौरा जी को भोले का योगी रूप सुहाया है” जैसे अन्य भजनों को भी जरूर पढ़ें। इन भजनों के माध्यम से हम भगवान शिव के दर्शन और उनके आशीर्वाद का अनुभव कर सकते हैं।