Bol Bam Bol Bam Bol Bam Ja Kismat Apni Khole Ja
बोल बम बोल बम बोले जा किस्मत अपनी खोले जा
सावन की रुत आई मस्तानी रिम झिम रिमझिम बरसा रहा पानी,
बाट तेरी मंदिर में देख रहा तेरा मालिक शिव ओह्डदानी
ना देर कर जल्दी से चल
भगतो को लेके साथ में चल दर पे भोले नाथ के
बोल बम बोल बम बोले जा किस्मत अपनी खोले जा
माना थोडा लम्बा रास्ता है
तू क्यों उसकी चिंता करता है
ध्यान तू धरले मन में भोले का पग पग तुझको वही स्म्बालेगा
कंकड़ मिले पत्थर मिले तो डरने की क्या बात है,
जब भोला अपने साथ है,
बोल बम बोल बम बोले जा किस्मत अपनी खोले जा
कितना भोला अपना बाबा है भगतो से ना मांगे ज्यदा है
लोटे भर गंगा के पानी से खुश हो जाता ओघ्दानी ये,
झोली भरे संकट हरे
सोनू मन में विश्वाश है ये बाबा अपने साथ है,
बोल बम बोल बम बोले जा किस्मत अपनी खोले जा

मैं पंडित सत्य प्रकाश, सनातन धर्म का एक समर्पित साधक और श्री राम, लक्ष्मण जी, माता सीता और माँ सरस्वती की भक्ति में लीन एक सेवक हूँ। मेरा उद्देश्य इन दिव्य शक्तियों की महिमा को जन-जन तक पहुँचाना और भक्तों को उनके आशीर्वाद से जोड़ना है। मैं अपने लेखों के माध्यम से इन महान विभूतियों की कथाएँ, आरती, मंत्र, स्तोत्र और पूजन विधि को सरल भाषा में प्रस्तुत करता हूँ, ताकि हर भक्त अपने जीवन में इनकी कृपा का अनुभव कर सके।जय श्री राम View Profile