Teri Bhakti Me Kho Jau Mere Bhole Bhandari
जी करता है दर पे आँंऊ शिव शंकर त्रिपुरारि
तेरी भक्ति में खो जाँऊ मेरे भोले भंडारी .
जी करता है दर पे आँंऊ शिव शंकर त्रिपुरारि
तेरी भक्ति में खो जाँऊ मेरे भोले भंडारी
जब तू मुझे बुलायेगा मैं भांग लेकर आउंगा
जब तू मुझे बुलायेगा…
जब तू मुझे बुलायेगा मैं भांग लेके आउंगा
मैं भांग लेके आऊंगा मैं तुझको भांग चढाउंगा
मैं तुझको भोग लगाउंगा
भांग तुझे है सबसे प्यारी शिव शंकर त्रिपुरारि
तेरी भक्ति में खो जाँऊ मेरे भोले भंडारी
जब तू मुझे बुलायेगा मैं डमरू लेके आउंगा
जब तू मुझे बुलायेगा…
जब तू मुझे बुलायेगा मैं डमरू लेके आउंगा
मैं डमरू लेके आऊंगा धुन डमरू की सुनाउंगा
मैं डमरू खूब बजाउंगा
डमरू की धुन बड़ी ही प्यारी शिव शंकर त्रिपुरारि
तेरी भक्ति में खो जाँऊ मेरे भोले भंडारी
जब तू मुझे बुलायेगा तेरी महिमा के गुण गाउंगा
जब तू मुझे बुलायेगा…
जब तू मुझे बुलायेगा तेरी महिमा के गुण गाउंगा
तेरी महिमा के गुण गाउंगा मैं सबको यही सुनाउंगा
मैं सबको यही बताउंगा
तेरी महिमा सबसे भारी शिव शंकर त्रिपुरारि
तेरी भक्ति में खो जाँऊ मेरे भोले भंडारी
जी करता है दर पे आँंऊ शिव शंकर त्रिपुरारि
तेरी भक्ति में खो जाँऊ मेरे भोले भंडारी
जी करता है दर पे आँंऊ शिव शंकर त्रिपुरारि
तेरी भक्ति में खो जाँऊ मेरे भोले भंडारी

मैं पंडित सत्य प्रकाश, सनातन धर्म का एक समर्पित साधक और श्री राम, लक्ष्मण जी, माता सीता और माँ सरस्वती की भक्ति में लीन एक सेवक हूँ। मेरा उद्देश्य इन दिव्य शक्तियों की महिमा को जन-जन तक पहुँचाना और भक्तों को उनके आशीर्वाद से जोड़ना है। मैं अपने लेखों के माध्यम से इन महान विभूतियों की कथाएँ, आरती, मंत्र, स्तोत्र और पूजन विधि को सरल भाषा में प्रस्तुत करता हूँ, ताकि हर भक्त अपने जीवन में इनकी कृपा का अनुभव कर सके।जय श्री राम View Profile