Chali Shiv Shambhu Ki Baarat
चली शिव शम्भु की बरात है ग्यारा लाख बाराती साथ,
बाँध लिया सर्पो का सेहरा अंग भभूती शिव ने रमा ली
लगा लिया नंदी पे आसन भंग की झोली संग लटका ली
पार्वती से व्याह रचाने चले है भोले नाथ,
चली शिव शम्भु की बरात है ग्यारा लाख बाराती साथ,
वेद मन्त्र पड़ते है भरमा शिव शिव गाये माँ ब्रह्मानी
चवर झुलाए श्री नारायण देख के शिव जाए बलिहारी
लक्ष्मी मैया ने लक्ष्मी की शिव पे करी बरसात
चली शिव शम्भु की बरात है ग्यारा लाख बाराती साथ,
सरस्वती की वीणा बाजी
मंगल काल करे पुरवाई
देव लोक है दे रहा शिव शम्भु को आज वधाई
दिन से भी ज्यदा उजली है देखो आज की रात
चली शिव शम्भु की बरात है ग्यारा लाख बाराती साथ,
भोले के चेलो की टोली हर हर हर महादेव है बोली
आगे आगे देवता सारे पीछे भूतो की रंगोली
दास पवन मुस्काये देख के डमरू शिव के हाथ
चली शिव शम्भु की बरात है ग्यारा लाख बाराती साथ,

मैं पंडित सत्य प्रकाश, सनातन धर्म का एक समर्पित साधक और श्री राम, लक्ष्मण जी, माता सीता और माँ सरस्वती की भक्ति में लीन एक सेवक हूँ। मेरा उद्देश्य इन दिव्य शक्तियों की महिमा को जन-जन तक पहुँचाना और भक्तों को उनके आशीर्वाद से जोड़ना है। मैं अपने लेखों के माध्यम से इन महान विभूतियों की कथाएँ, आरती, मंत्र, स्तोत्र और पूजन विधि को सरल भाषा में प्रस्तुत करता हूँ, ताकि हर भक्त अपने जीवन में इनकी कृपा का अनुभव कर सके।जय श्री राम View Profile