Damaru Wale Ki Ajab Hai Maya Saare Sansar Me Tu Samaya
तेरे दर पे जो भी आता मुह माँगा वर पाता,
उसको वर देते तुम भोले जो द्वारे पर आता
डमरू वाले की अजब है माया सारे संसार में तू समाया,
सारी धरती थर थर कांपे क्रोध में जब तू आवे,
त्रिनेत्र को खोल के भोला तांडव नित दिखावे
ऋषियो ने गुण तेरा गाया भेद तेरा न कोई जान पाया,
डमरू वाले की अजब है माया सारे संसार में तू समाया,
तन पर भस्म रमावे भोला अद्भुत रूप दिखावे,
धरती हिलती अम्बर हिलता नंदी शोर मचावे
भोले ने जब अलख जगाया डम डम डमरू मधुर बजाया
डमरू वाले की अजब है माया सारे संसार में तू समाया,
माँ काली तेरे संग विराजे हाथ में खप्पर साजे
नाग लपेटे बुजंग विषैले तन बागाम्बर साजे
कैसा कैसा रूप दिखाया भोले अद्भुत तेरी माया
डमरू वाले की अजब है माया सारे संसार में तू समाया,

मैं पंडित सत्य प्रकाश, सनातन धर्म का एक समर्पित साधक और श्री राम, लक्ष्मण जी, माता सीता और माँ सरस्वती की भक्ति में लीन एक सेवक हूँ। मेरा उद्देश्य इन दिव्य शक्तियों की महिमा को जन-जन तक पहुँचाना और भक्तों को उनके आशीर्वाद से जोड़ना है। मैं अपने लेखों के माध्यम से इन महान विभूतियों की कथाएँ, आरती, मंत्र, स्तोत्र और पूजन विधि को सरल भाषा में प्रस्तुत करता हूँ, ताकि हर भक्त अपने जीवन में इनकी कृपा का अनुभव कर सके।जय श्री राम View Profile