Hey Shiv Shankar Kailashi Karm Kama Dena
हे शिव शंकर केलाशी कर्म कमा देना,
तेरी जय हो घट घट वासी कर्म कमा देना
शिव शिव सदा शिव ध्यान तेरा लगा शिव
हे शिव शंकर केलाशी कर्म कमा देना,
निरा कार सकार स्वामी जय शिव शम्भु अंतरयामी
अभिमान के कारण भोले रावन बन बेठा ख्ल्कामी
सद बुधि दो अविनाशी कर्म कमा देना
शिव शिव सदा शिव ध्यान तेरा लगा शिव
हे शिव शंकर केलाशी कर्म कमा देना
आशुतोष शिव तेरी माया धुप कही और कही पे छाया
उमा पति ने वर्त निभा कर पति रूप शिव तुम को पाया
शक्ति बन गई दासी कर्म कमा देना
शिव शिव सदा शिव ध्यान तेरा लगा शिव
हे शिव शंकर केलाशी कर्म कमा देना
नमो शिवाये जाप जो करते शंकर उनके संकट हरते
दान करे जो बन के दानी
उनके शिव भंडारे भरते
कट जे जून चोरासी कर्म कमा देना
शिव शिव सदा शिव ध्यान तेरा लगा शिव
हे शिव शंकर केलाशी कर्म कमा देना
भस्म रमाने भोले गंग बहाने भोले
द्वार दया के शंकर खोले कमल कपिल पूरी पेहने चोले,
रूह मनी साथी प्यासी कर्म कमा देना
शिव शिव सदा शिव ध्यान तेरा लगा शिव
हे शिव शंकर केलाशी कर्म कमा देना

मैं पंडित सत्य प्रकाश, सनातन धर्म का एक समर्पित साधक और श्री राम, लक्ष्मण जी, माता सीता और माँ सरस्वती की भक्ति में लीन एक सेवक हूँ। मेरा उद्देश्य इन दिव्य शक्तियों की महिमा को जन-जन तक पहुँचाना और भक्तों को उनके आशीर्वाद से जोड़ना है। मैं अपने लेखों के माध्यम से इन महान विभूतियों की कथाएँ, आरती, मंत्र, स्तोत्र और पूजन विधि को सरल भाषा में प्रस्तुत करता हूँ, ताकि हर भक्त अपने जीवन में इनकी कृपा का अनुभव कर सके।जय श्री राम View Profile