Recently, I got scammed by this scam casino. At first, everything looked legitimate but once I deposited a larger amount and tried to withdraw my winnings i got scammed.

जग में पावन धाम साईं बाबा का

Jag Me Pawan Dham Sai Baba Ka

जग में पावन धाम साईं बाबा का
कितना प्यारा नाम साईं बाबा का

शिरडी से जो आए ये ही कहता है
शिरडी के कण-कण में साईं रहता है
बन जा तू भी गुलाम साईं बाबा का
जग में पावन धाम साईं बाबा का…..

दान दया की भिक्षा साईं देते हैं
ना भक्तों की साईं परीक्षा लेते हैं
ले ले तू इनॴम साईं बाबा का
जग में पावन धाम साईं बाबा का…..

बाबा की राहों में मुख जो मोड़ेंगे
साथ ना उसका साईं बाबा छोड़ेंगे
तू भी दामन थाम साईं बाबा का
जग में पावन धाम साईं बाबा का……

सोनू दास को साईं तेरा सहारा है
सबका मालिक एक है तेरा इशारा है
ऐसा पाक पयाम साईं बाबा का
जग में पावन धाम साईं बाबा का……

Leave a comment