Kaisi Ye Leela Rachai Bhole Baba
कैसी ये लीला रचाई भोले बाबा
मेरी समझ में न आई भोले बाबा
कैसी ये लीला रचाई भोले बाबा
मांग में टीका माथे पे बिंदिया
आंखों में कजरा लगाये भोले बाबा
कैसी ये लीला रचाई भोले बाबा
कानों में कुण्डल गले में हरवा
ओंठो में लाली लगाई भोले बाबा
कैसी ये लीला रचाई भोले बाबा
नाक में नथुनी मुतियन की माला
बालों में गजरा लगाये भोले बाबा
कैसी ये लीला रचाई भोले बाबा
हाथों में कंगना हाथों में चूड़ियां
हाथों में मेहंदी लगाई भोले बाबा
कैसी ये लीला रचाई भोले बाबा

मैं पंडित सत्य प्रकाश, सनातन धर्म का एक समर्पित साधक और श्री राम, लक्ष्मण जी, माता सीता और माँ सरस्वती की भक्ति में लीन एक सेवक हूँ। मेरा उद्देश्य इन दिव्य शक्तियों की महिमा को जन-जन तक पहुँचाना और भक्तों को उनके आशीर्वाद से जोड़ना है। मैं अपने लेखों के माध्यम से इन महान विभूतियों की कथाएँ, आरती, मंत्र, स्तोत्र और पूजन विधि को सरल भाषा में प्रस्तुत करता हूँ, ताकि हर भक्त अपने जीवन में इनकी कृपा का अनुभव कर सके।जय श्री राम View Profile