Bhole Baba Ne Byah Rachaya
देखो नंदी पे चढ़ के आया
भोले बाबा ने ब्याह रचाया
ना टाई ना सूट ना पैरो में बूट
मृगछाला ओढ़ के आया
भोले बाबा ने ब्याह रचाया
देखो…………
सर पे लम्बी जटा जैसी काली घटा
सर्पो का हार बनाया
भोले बाबा ने ब्याह रचाया
देखो………..
लेके किस किस को साथ भोले बाबा की बारात
भूतो की टोली लाया
भोले बाबा ने ब्याह रचाया
देखो…………
भोले मन में हसे सखिया संग में हसी
यह कैसा वर है पाया
भोले बाबा ने ब्याह रचाया
देखो………..

मैं पंडित सत्य प्रकाश, सनातन धर्म का एक समर्पित साधक और श्री राम, लक्ष्मण जी, माता सीता और माँ सरस्वती की भक्ति में लीन एक सेवक हूँ। मेरा उद्देश्य इन दिव्य शक्तियों की महिमा को जन-जन तक पहुँचाना और भक्तों को उनके आशीर्वाद से जोड़ना है। मैं अपने लेखों के माध्यम से इन महान विभूतियों की कथाएँ, आरती, मंत्र, स्तोत्र और पूजन विधि को सरल भाषा में प्रस्तुत करता हूँ, ताकि हर भक्त अपने जीवन में इनकी कृपा का अनुभव कर सके।जय श्री राम View Profile