Uth Nit Subah Jap Shiv Naam
उठ नित सुबह जप शिव नाम
निर्मल मन के साथ चाहे कहो गंगाधर
चाहे कहो शिव शंकर
है भोले नाथ हर दम साथ क्या जाने हो दर्शन फिर कही
उठ नित सुबह जप शिव नाम
भोले की जिस पे होती किरपा उसके दुःख वो देते मिटा
शिव के द्वारे मिलते सहारे पाते नइ जिन्दगी
है भोले नाथ हर दम साथ क्या जाने हो दर्शन तेरे कही
उठ नित सुबह जप शिव नाम
भगती में रंग लो तन मन करलो सफल अपना जीवन
जब भी पुकारो मन से प्रभु को पाओ गे पास वही
है भोले नाथ हर दम साथ क्या जाने हो दर्शन तेरे कही
उठ नित सुबह जप शिव नाम
दुष्टों के आगे ढाल है वो
कालो के महाकाल है वो
जो भी इनकी कर लेता भगती उसका हो कल्याल
है भोले नाथ हर दम साथ क्या जाने हो दर्शन तेरे कही
उठ नित सुबह जप शिव नाम

मैं पंडित सत्य प्रकाश, सनातन धर्म का एक समर्पित साधक और श्री राम, लक्ष्मण जी, माता सीता और माँ सरस्वती की भक्ति में लीन एक सेवक हूँ। मेरा उद्देश्य इन दिव्य शक्तियों की महिमा को जन-जन तक पहुँचाना और भक्तों को उनके आशीर्वाद से जोड़ना है। मैं अपने लेखों के माध्यम से इन महान विभूतियों की कथाएँ, आरती, मंत्र, स्तोत्र और पूजन विधि को सरल भाषा में प्रस्तुत करता हूँ, ताकि हर भक्त अपने जीवन में इनकी कृपा का अनुभव कर सके।जय श्री राम View Profile