Mera Bhola Bhandari Dekho
मेरा भोला भंडारी देखो नित नित भंग जुटावे से,
मेरा भोला भंडारी देखो भर के चिलम लगावे से
डम डम डमरू देखो बाजे
हाथो में त्रिशूल विराजे
सर्पण की माला गल देखो तन पे भस्म लगावे से
जटा में गंगा पी को विराजे
माथे चंदा चम चम साजे,
नंदी की सवारी भोले ने देखो बड़ी सुहावे से
मैं मेहला में रेहने वाली
भोला वन में रेहने वाला
तेरी भोली सूरत देख भोले चित का चैन चुरावे से
मेरा भोला भंडारी देखो नित नित भंग जुटावे से,

मैं पंडित सत्य प्रकाश, सनातन धर्म का एक समर्पित साधक और श्री राम, लक्ष्मण जी, माता सीता और माँ सरस्वती की भक्ति में लीन एक सेवक हूँ। मेरा उद्देश्य इन दिव्य शक्तियों की महिमा को जन-जन तक पहुँचाना और भक्तों को उनके आशीर्वाद से जोड़ना है। मैं अपने लेखों के माध्यम से इन महान विभूतियों की कथाएँ, आरती, मंत्र, स्तोत्र और पूजन विधि को सरल भाषा में प्रस्तुत करता हूँ, ताकि हर भक्त अपने जीवन में इनकी कृपा का अनुभव कर सके।जय श्री राम View Profile