Jago Bhole Nath Suno Araj Hamari
जागो भोले नाथ सुनो अरज हमारी
रक्षा करो हमारी जटा जुट गंग धरी
दबी जा रही है पापो से डरती माँ बेचारी
नेत्र तीसरा खोलो अब तो महाकाल त्रिपुरारी
राज अधर्मी करते जग पे निर्धन तेरे पुजारी
जागो भोले नाथ सुनो अरज हमारी
विश्वनाथ अपनी करुणा का अमृत हमें पीला दो
अपने श्री चरणों में हे सर्वेश्वर हमें जगा दो
काम क्रोध के जाल में उलझे है ये दुनिया सारी
जागो भोले नाथ सुनो अरज हमारी
भगीरथ के पुरखो का उद्धार किया था
लाकर गंगा स्वर्ग से तुमने जीवन दान दिया था
दूर हमारी चिंता कर दो दुःख भये भंजन हारी

मैं पंडित सत्य प्रकाश, सनातन धर्म का एक समर्पित साधक और श्री राम, लक्ष्मण जी, माता सीता और माँ सरस्वती की भक्ति में लीन एक सेवक हूँ। मेरा उद्देश्य इन दिव्य शक्तियों की महिमा को जन-जन तक पहुँचाना और भक्तों को उनके आशीर्वाद से जोड़ना है। मैं अपने लेखों के माध्यम से इन महान विभूतियों की कथाएँ, आरती, मंत्र, स्तोत्र और पूजन विधि को सरल भाषा में प्रस्तुत करता हूँ, ताकि हर भक्त अपने जीवन में इनकी कृपा का अनुभव कर सके।जय श्री राम View Profile