Bhole Meri Naiya Ko
भोले मेरी नैया को भव पार लगा देना
भोले बाबा तेरे दर पे मैं आस लिए आई हु
तेरे दर्शन की मन में इक प्यास लिए आई हु
है आप के हाथो में मेरी बिगड़ी बना देना
हर और अँधेरा है तूफ़ान ने गेरा है,
कोई राह नही दिखती इक तुझपे भरोसा है
दुःख आप मेरे मन का महादेव मिटा देना
भोले मेरी नैया को भव पार लगा देना
महादेव जटा में तुमने गंगा को छिपाया है
मथे पे सजे चंदा गल नाग लिपटाया है
मुझे नाथ गले अपने महा काल लगा लेना
भोले मेरी नैया को भव पार लगा देना

मैं पंडित सत्य प्रकाश, सनातन धर्म का एक समर्पित साधक और श्री राम, लक्ष्मण जी, माता सीता और माँ सरस्वती की भक्ति में लीन एक सेवक हूँ। मेरा उद्देश्य इन दिव्य शक्तियों की महिमा को जन-जन तक पहुँचाना और भक्तों को उनके आशीर्वाद से जोड़ना है। मैं अपने लेखों के माध्यम से इन महान विभूतियों की कथाएँ, आरती, मंत्र, स्तोत्र और पूजन विधि को सरल भाषा में प्रस्तुत करता हूँ, ताकि हर भक्त अपने जीवन में इनकी कृपा का अनुभव कर सके।जय श्री राम View Profile