Main Shiv Ka Hoon
मैं शिव का हूँ शिव मेरे हैं
मैं और क्या मांगू शंकर से
मैं शिव का हूँ शिव मेरे हैं
मैं और क्या मांगू शंकर से
मेरे मन में के डेरे है
मैं और क्या मांगू शंकर से
मैं शिव का हूँ शिव मेरे हैं
मैने बहुत बार खाई ठोकर
गिरते को संभला है उसने
औकत मेरी से ऊपर ही
कितना कुछ दे डाला उसने
मेरे पर लगाये बेड़े है
पर वक्त वो नेड़े नेड़े है
मेरे दिन बाबा ने फेरे है
मैं और क्या मांगू शंकर से
मैं शिव का हूँ शिव मेरे हैं
मैं और क्या मांगू शंकर से
मैं जब से शिव का भक्त हुआ
मेरे दिल से बिदा हुई नफ़रत
पशु पक्षियों से भी प्रेम हुआ
मासूम सी हो गई ये फितरत
सब चेहरे उसके चेहरे हैं
उसके ही अंधेर सवेरे है
शिव प्रेम ही मुझको घेरे है
मैं और क्या मांगू शंकर से
मैं शिव का हूँ शिव मेरे हैं
मैं और क्या मांगू शंकर से
भोले ने दिया है ये जीवन
भोले के नाम पे है जीवन
रवि राज के दिल में है शंकर
ऐसे ही नहीं चलती धड़कन
हर सांस पर उनके पहरे हैं
सब रस्ते उनपे ठहरे है
मेरे सब दिन रात सुनहरे हैं
मैं और क्या मांगू शंकर से
मैं शिव का हूँ शिव मेरे हैं
मैं और क्या मांगू शंकर से
सिठाता तेरा चोल काला डोरा
ओह शंभुआ होथे शोठियो
सिठाता तेरा चोल काला डोरा
ओह शंभुआ होथे शोठियो
मैं शिव का हूँ शिव मेरे हैं…..

मैं पंडित सत्य प्रकाश, सनातन धर्म का एक समर्पित साधक और श्री राम, लक्ष्मण जी, माता सीता और माँ सरस्वती की भक्ति में लीन एक सेवक हूँ। मेरा उद्देश्य इन दिव्य शक्तियों की महिमा को जन-जन तक पहुँचाना और भक्तों को उनके आशीर्वाद से जोड़ना है। मैं अपने लेखों के माध्यम से इन महान विभूतियों की कथाएँ, आरती, मंत्र, स्तोत्र और पूजन विधि को सरल भाषा में प्रस्तुत करता हूँ, ताकि हर भक्त अपने जीवन में इनकी कृपा का अनुभव कर सके।जय श्री राम View Profile