Kalon Ke Kaal Ki Jai Ho Mahakal Ki
कालो के काल की जय हो महाकाल की,
गौरा के प्राणनाथ दिन के दयाल की…-2
कालो के काल की……….
देवों के देव मेरे जय हो महादेव की,
तीनो देव त्रिगुणपति जय हो त्रिदेव की,
उज्जैन के राजा मेरे जय हो महाकाल की….-2
कालो के काल की………..
रामेश्वर महादेव जय हो रामेश की,
विश्वेश्वर उमापति जय हो उमेश की ,
भाव सहित भक्ति करूं कालो के काल की…-2
कालो के काल की…………
संग मां हरसिद्धि बैठी मैया गणेश की,
दर्शन से इनकी पाएं भक्ति महेश की,
जय हो बाबा काल भैरव काली के लाल की…-2
कालो के काल की…………

मैं पंडित सत्य प्रकाश, सनातन धर्म का एक समर्पित साधक और श्री राम, लक्ष्मण जी, माता सीता और माँ सरस्वती की भक्ति में लीन एक सेवक हूँ। मेरा उद्देश्य इन दिव्य शक्तियों की महिमा को जन-जन तक पहुँचाना और भक्तों को उनके आशीर्वाद से जोड़ना है। मैं अपने लेखों के माध्यम से इन महान विभूतियों की कथाएँ, आरती, मंत्र, स्तोत्र और पूजन विधि को सरल भाषा में प्रस्तुत करता हूँ, ताकि हर भक्त अपने जीवन में इनकी कृपा का अनुभव कर सके।जय श्री राम View Profile