Dekho Bholenath Ki Maya Devan Ka Dev Kahaya
देखो भोलेनाथ की माया,
देवन का देव कहाया,
देखों भोलेनाथ की माया,
देवन का देव कहाया,
देवन का देव कहाया,
ये है महादेव की माया,
देखों भोलेनाथ की माया,
देवन का देव कहाया।।
मै तो गाँव तासोल मे आया,
दर्शन कर मन हर्षाया…-2
ज्यारी आधी अनादी माया,
भगता का मान बढाया…-2
देखों भोलेनाथ की माया,
देवन का देव कहाया।।
शिव शक्ति हाज़िर पाया,
नरतेश्वर नाम कहाया…-2
जो चित चरना मे लाया,
जो मांगा सोही पाया…-2
देखों भोलेनाथ की माया,
देवन का देव कहाया।।
सामे सूरज उजीयाला,
शक्ति संग गणपति राया…-2
दक्षिण बजरंग की माया,
मनुहारी छठा सराया…-2
देखों भोलेनाथ की माया,
देवन का देव कहाया।।
नानू पंडित यश गाया,
चरणों में शीश झुकाया-2
मन दर्शन कर हर्षाया,
भगता का मान बढ़ाया………

मैं पंडित सत्य प्रकाश, सनातन धर्म का एक समर्पित साधक और श्री राम, लक्ष्मण जी, माता सीता और माँ सरस्वती की भक्ति में लीन एक सेवक हूँ। मेरा उद्देश्य इन दिव्य शक्तियों की महिमा को जन-जन तक पहुँचाना और भक्तों को उनके आशीर्वाद से जोड़ना है। मैं अपने लेखों के माध्यम से इन महान विभूतियों की कथाएँ, आरती, मंत्र, स्तोत्र और पूजन विधि को सरल भाषा में प्रस्तुत करता हूँ, ताकि हर भक्त अपने जीवन में इनकी कृपा का अनुभव कर सके।जय श्री राम View Profile