Shiv Shankar Bhole Hamare
शिव शंकर भोले हमारे,
मेरा जीवन है तेरे हवाले…..
तुम कैलाश पर्वत पर रहते और धरती पर गंगा बहाते…-2
जो पापों को हमारे उतारे,
मेरा जीवन है तेरे हवाले…..
तेरे माथे पे चंदन निराला और गले में सर्पों की माला….-2
तेरे हाथ में डमरू बाजै,
मेरा जीवन है तेरे हवाले…..
बाघंबर चोला है तेरा और भूतों का रखते हो डेरा….-2
इस रुप में लगते हो प्यारे,
मेरा जीवन है तेरे हवाले…..
नंदी की तुम करते सवारी, भांग तुम्हे लगती है प्यारी….-2
अंग भभूत हुए हो रमाए,
मेरा जीवन है तेरे हवाले…..
तेरे संग में गोरा विराजै और गोद में गणपति साजै…-2
इस परिवार के सद के जाए,
मेरा जीवन है तेरे हवाले…..

मैं पंडित सत्य प्रकाश, सनातन धर्म का एक समर्पित साधक और श्री राम, लक्ष्मण जी, माता सीता और माँ सरस्वती की भक्ति में लीन एक सेवक हूँ। मेरा उद्देश्य इन दिव्य शक्तियों की महिमा को जन-जन तक पहुँचाना और भक्तों को उनके आशीर्वाद से जोड़ना है। मैं अपने लेखों के माध्यम से इन महान विभूतियों की कथाएँ, आरती, मंत्र, स्तोत्र और पूजन विधि को सरल भाषा में प्रस्तुत करता हूँ, ताकि हर भक्त अपने जीवन में इनकी कृपा का अनुभव कर सके।जय श्री राम View Profile