Vandana Karu Main Mahakal Ki
करूं वंदना करूं मैं महाकाल की
मेरे उज्जैन के राजा महाकाल की……
शिव की पूजा करू ध्यान शिव का धरू,
शिव के चरणों में जीवन ये अर्पण करूं,
बनू जोगन बनू मैं महाकाल की,
मेरे उज्जैन के राजा महाकाल की…..
मेरे जीवन के दाता महाकाल है,
सारे जग के विधाता महाकाल है,
सारी सृष्टि रची है महाकाल की,
मेरे उज्जैन के राजा महाकाल की…..
ज्ञान भक्ति का वरदान भर दो प्रभु,
अपने भक्तों का कल्याण कर दो प्रभु,
पूजा भक्ति करू मैं महाकाल की,
मेरे उज्जैन के राजा महाकाल की…..
करूं वंदना करूं मैं महाकाल की
मेरे उज्जैन के राजा महाकाल की

मैं पंडित सत्य प्रकाश, सनातन धर्म का एक समर्पित साधक और श्री राम, लक्ष्मण जी, माता सीता और माँ सरस्वती की भक्ति में लीन एक सेवक हूँ। मेरा उद्देश्य इन दिव्य शक्तियों की महिमा को जन-जन तक पहुँचाना और भक्तों को उनके आशीर्वाद से जोड़ना है। मैं अपने लेखों के माध्यम से इन महान विभूतियों की कथाएँ, आरती, मंत्र, स्तोत्र और पूजन विधि को सरल भाषा में प्रस्तुत करता हूँ, ताकि हर भक्त अपने जीवन में इनकी कृपा का अनुभव कर सके।जय श्री राम View Profile