Recently, I got scammed by this scam casino. At first, everything looked legitimate but once I deposited a larger amount and tried to withdraw my winnings i got scammed.

शिव धाम चल कांवरिया

Shiv Dham Chal Kanwariya

बम बम भोले नाथ बम बम भोले नाथ
जय भोले की बोल के शिव धाम चल कांवरिया,
कांवर में तेरी गंगा जल है,
गंगा में शिव रहते है।।

बरसे घटा तो ओढ़ ले शिव नाम की चदरिया…-2
संग तेरे शम्भू हरपल है,
भोले के पुजारी कहते है,
गंगा में शिव रहते है।।

नाथ भोले नाथ भोले नाथ भोले नाथ ।

शिव की लगन में मगन होके जाना,
अगर चाहता है शिव को रिझाना….-2
ना देखना पैरो के छाले,
तुझे सबसे पहले जल है चढ़ाना,
ना कर फ़िक्र आंठो पहर भोले की है तुझपे नज़र,
हवाओ में वही रहते है,
भोले के पुजारी कहते है,
गंगा में शिव रहते है।।
जय भोले की बोल के शिव धाम चल कांवरिया,
कांवर में तेरी गंगा जल है,
गंगा में शिव रहते है।।

थक जायगा तू फल देंगे भोले,
तपस्या का तेरी फल देंगे भोले…..-2
झुकायेगा जाके चरणों पे सर को,
तेरी भाग्य रेखा बदल देंगे भोले,
थोड़ा सा है बस रास्ता,
भम भोले दे रख आस्था,
तेरे दुःख भोले बाबा सहते है,
भोले के पुजारी कहते है
गंगा में शिव रहते है।।
जय भोले की बोल के शिव धाम चल कांवरिया,
कांवर में तेरी गंगा जल है,
गंगा में शिव रहते है।।

बरसे घटा तो ओढ़ ले शिव नाम की चदरिया,
संग तेरे शम्भू हरपल है,
भोले के पुजारी कहते है,
गंगा में शिव रहते है……

Leave a comment