Bhang Dhatura Pite Hai
देखो देखो कैसी है ये भोलेनाथ जी की माया,
अपने गणो को भंग घोटने को है लगाया।
भंग धतूरा पीते है शिव शंकर कैलाश पे,
क्या क्या लीला करते है शिव शंकर कैलाश पे,
भंग धतूरा पीते है शिव शंकर कैलाश पे,
क्या क्या लीला करते है शिव शंकर कैलाश पे,
क्या है माया प्रभु भोलेनाथ की,
ये तो वो ही जाने,
हो बम भोला बम भोला बम भोला बम भोला बम भोला बम भोला,
अख धतूरा पीते है शिव शंकर कैलाश पे,
क्या क्या लीला करते है शिव शंकर कैलाश पे,
भोलेनाथ की जय,
बोलो शिव शंकर की जय।
सारे जगत के जो है रचैया,
भक्तो की नैया के साचे खिवैया,
सारे जगत के जो है रचैया,
भक्तो की नैया के साचे खिवैया,
कब कहाँ कैसी लीला है होती,
मिट्टी को सोना करे कंकर को मोती,
देखो देखो कैसी है ये भोलेनाथ जी की माया,
अपने गणो को भंग घोटने को है लगाया,
भंग धतूरा पीते है शिव शंकर कैलाश पे,
क्या क्या लीला करते है शिव शंकर कैलाश पे,
बम बम हरी ॐ बम भोला,
बम बम हरी ॐ बम भोला,
बम बम हरी ॐ बम भोला,
बम बम हरी ॐ बम भोला।
कड़वा जो खुद पिके मीठा बांटे जग को,
शिव ऐसे महायोगी सुख देते सबको,
कड़वा जो खुद पिके मीठा बांटे जग को,
शिव ऐसे महायोगी सुख देते सबको,
विष को जो अमृत घड़ियों में करते,
भंग के बहाने खेल नित नया खेलते,
देखो देखो कैसी है ये भोलेनाथ जी की माया,
अपने गणो को भंग घोटने को है लगाया,
भंग धतूरा पीते है शिव शंकर कैलाश पे,
क्या क्या लीला करते है शिव शंकर कैलाश पे,
क्या है ये माया प्रभु भोलेनाथ की,
ये तो वो ही जाने,
हो बम भोला बम भोला बम भोला बम भोला बम भोला बम भोला,
भंग धतूरा पीते है शिव शंकर कैलाश पे,
क्या क्या लीला करते है शिव शंकर कैलाश पे…….

मैं पंडित सत्य प्रकाश, सनातन धर्म का एक समर्पित साधक और श्री राम, लक्ष्मण जी, माता सीता और माँ सरस्वती की भक्ति में लीन एक सेवक हूँ। मेरा उद्देश्य इन दिव्य शक्तियों की महिमा को जन-जन तक पहुँचाना और भक्तों को उनके आशीर्वाद से जोड़ना है। मैं अपने लेखों के माध्यम से इन महान विभूतियों की कथाएँ, आरती, मंत्र, स्तोत्र और पूजन विधि को सरल भाषा में प्रस्तुत करता हूँ, ताकि हर भक्त अपने जीवन में इनकी कृपा का अनुभव कर सके।जय श्री राम View Profile