Chinta Haran Tu Hai
चिंता हरण तू है ओंकार शंकर,
मंगल करण तू है ओंकार शंकर,
चिंता हरण तू है ओंकार शंकर,
मंगल करण तू है ओंकार शंकर,
भक्तों का रक्षक पापों का भक्षक,
भक्तों का रक्षक पापों का भक्षक,
करुणा का तू तो है अवतार शंकर,
चिंता हरण तू है ओंकार शंकर,
मंगल करण तू है ओंकार शंकर।
श्रद्धा के भाव से तुझको जो खींचे,
उड़के तू उस ओर जाता,
सच्चे पुजारी सदाचारी के,
तू संकट है पल में मिटाता,
भक्ति के दो फूल करता जो अर्पण,
भक्ति के दो फूल करता जो अर्पण,
कर देता उस पे तू उपकार शंकर,
चिंता हरण तू है ओंकार शंकर,
मंगल करण तू है ओंकार शंकर।
जिसको अभयदान तुझसे है मिलता,
उसको ना कोई भी मारे,
आंधी से वो ना डरेगी रे नइया,
जिसको तू खुद आप तारे
भक्ति तुम्हारी से भक्तों के सपने,
भक्ति तुम्हारी से भक्तों के सपने,
होते हैं घड़ियों में साकार शंकर,
चिंता हरण तू है ओंकार शंकर,
मंगल करण तू है ओंकार शंकर।
मन से मनन जिसने तेरा किया है,
उसके तू सिद्ध कार करता,
भर देता धन से तू घर बार उसका,
किसी का ना मोहतार करता,
वो तेरे संग ना टिकता घड़ी भर,
वो तेरे संग ना टिकता घड़ी भर,
करता जरा जो अहंकार शंकर,
चिंता हरण तू है ओंकार शंकर,
मंगल करण तू है ओंकार शंकर,
चिंता हरण तू है ओंकार शंकर,
मंगल करण तू है ओंकार शंकर
भक्तों का रक्षक पापों का भक्षक,
करुणा का तू तो है अवतार शंकर,
चिंता हरण तू है ओंकार शंकर,
मंगल करण तू है ओंकार शंकर।

मैं पंडित सत्य प्रकाश, सनातन धर्म का एक समर्पित साधक और श्री राम, लक्ष्मण जी, माता सीता और माँ सरस्वती की भक्ति में लीन एक सेवक हूँ। मेरा उद्देश्य इन दिव्य शक्तियों की महिमा को जन-जन तक पहुँचाना और भक्तों को उनके आशीर्वाद से जोड़ना है। मैं अपने लेखों के माध्यम से इन महान विभूतियों की कथाएँ, आरती, मंत्र, स्तोत्र और पूजन विधि को सरल भाषा में प्रस्तुत करता हूँ, ताकि हर भक्त अपने जीवन में इनकी कृपा का अनुभव कर सके।जय श्री राम View Profile