Aage Aage Chale Barati
हो आगे आगे
आगे आगे चले बाराती,
पीछे – पीछे भोले शंकर,
आगे आगे चले बाराती,
पीछे – पीछे भोले शंकर,
सज धज कर बैठे नन्दी पर,
सज धज कर बैठे नन्दी पर,
दूल्हा बने हैं आज महेश्वर,
दूल्हा बने हैं आज महेश्वर,
आगे आगे चले बाराती,
पीछे – पीछे भोले शंकर,
आगे आगे चले बाराती,
पीछे – पीछे भोले शंकर।
माथे घनी जटा उलझाए,
भस्म भभूत बदन लिपटाये,
भूषण काल भुजंग गले में,
शिव की शोभा बढ़ती जाए,
माथे घनी जटा उलझाए,
भस्म भभूत बदन लिपटाये,
हो भूषण काल भुजंग गले में,
शिव की शोभा बढ़ती जाए,
अनुपम साज श्रृंगार सुहाए,
डम – डम डमरू नाद लुभाये,
बांधे कमर से बागाम्बर,
हो बांधे कमर से बागाम्बर,
हाथ में त्रिशूल भयंकर,
बांधे कमर से बागाम्बर,
हाथ में त्रिशूल भयंकर,
आगे आगे चले बाराती,
पीछे – पीछे भोले शंकर।
रमा शारदा मंगल गाएं,
चौक पुरती दसों दिशाएं,
ब्रह्मा विष्णु इन्द्र इन्द्राणी,
सुर मुनि जन मन मोद मनाएं,
रमा शारदा मंगल गाएं,
चौक पुरती दसों दिशाएं,
हो ब्रह्मा विष्णु इन्द्र इन्द्राणी,
सुर मुनि जन मन मोद मनाएं,
भूतनाथ के संगी साथी,
बे ढब बे ढंगे बाराती,
मस्ती में चले लहराकर,
हो मस्ती में चले लहराकर,
जपते मुख से हर हर,
हो आगे आगे चले बाराती,
पीछे – पीछे भोले शंकर,
आगे आगे चले बाराती,
पीछे – पीछे भोले शंकर,
हो आगे आगे
आगे आगे चले बाराती,
पीछे – पीछे भोले शंकर,
आगे आगे चले बाराती,
पीछे – पीछे भोले शंकर,
हां सज धज कर बैठे नन्दी पर,
सज धज कर बैठे नन्दी पर,
दूल्हा बने हैं आज महेश्वर,
दूल्हा बने हैं आज महेश्वर,
आगे आगे चले बाराती,
पीछे – पीछे भोले शंकर,
आगे आगे चले बाराती,
पीछे – पीछे भोले शंकर।

मैं पंडित सत्य प्रकाश, सनातन धर्म का एक समर्पित साधक और श्री राम, लक्ष्मण जी, माता सीता और माँ सरस्वती की भक्ति में लीन एक सेवक हूँ। मेरा उद्देश्य इन दिव्य शक्तियों की महिमा को जन-जन तक पहुँचाना और भक्तों को उनके आशीर्वाद से जोड़ना है। मैं अपने लेखों के माध्यम से इन महान विभूतियों की कथाएँ, आरती, मंत्र, स्तोत्र और पूजन विधि को सरल भाषा में प्रस्तुत करता हूँ, ताकि हर भक्त अपने जीवन में इनकी कृपा का अनुभव कर सके।जय श्री राम View Profile