Bhole Teri Leela
भोले तेरी लीला, कितनी अनोखी,
भोले तेरी लीला, कितनी अनोखी,
किसी की भी समझ में आये ना,
कभी मंथन का विष पी जाये,
मुस्काके शंकर,
निराली है छवि भोले बाबा तेरी,
निराली है छवि भोले बाबा तेरी।।
हे नाथ हे शिव भोले,
कांवर तेरी हम लाये,
तुझको चढ़ाने को हम,
गंगा का जल भर लाये,
तेरे चरण छूके,
तेरी पूजा करके,
थाली में पुष्प सजा,
आरती तेरी करुँ,
बाबा जो वर दे,
मांगू मैं क्या मांगू।।
कोई भी इस दुनियाँ में,
लीला तेरी ना जानें,
कोई देव हो या प्राणी,
महादेव तुमको माने,
तेरी निराली शक्ति,
मैं तो करुँ तेरी भक्ति,
हे भोले नाथ मेरी,
पूजा स्वीकार करो,
बाबाजी मेरे, मोपे कृपा करो,
बाबाजी मेरे, मोपे कृपा करो।
भोले तेरी लीला, कितनी अनोखी,
भोले तेरी लीला, कितनी अनोखी,
किसी की भी समझ में आये ना,
कभी मंथन का विष पी जाये,
मुस्काके शंकर,
निराली है छवि भोले बाबा तेरी,
निराली है छवि भोले बाबा तेरी।

मैं पंडित सत्य प्रकाश, सनातन धर्म का एक समर्पित साधक और श्री राम, लक्ष्मण जी, माता सीता और माँ सरस्वती की भक्ति में लीन एक सेवक हूँ। मेरा उद्देश्य इन दिव्य शक्तियों की महिमा को जन-जन तक पहुँचाना और भक्तों को उनके आशीर्वाद से जोड़ना है। मैं अपने लेखों के माध्यम से इन महान विभूतियों की कथाएँ, आरती, मंत्र, स्तोत्र और पूजन विधि को सरल भाषा में प्रस्तुत करता हूँ, ताकि हर भक्त अपने जीवन में इनकी कृपा का अनुभव कर सके।जय श्री राम View Profile