Ghoot Rahi Bhole Teri Bhang Sone Ke Lote Me
घुट रही भोले तेरी भांग सोने के लोटे मे,
सोने के लोटे मे, चांदी के लोटे मे,
घुट रही भोले तेरी भांग सोने के लोटे मे॥
भांग पीने भोले ब्रह्मा जी आए,
ब्रह्मा जी आए संग विष्णु को लाए,
हमे भी पिला दो थोड़ी भांग, सोने के लोटे मे,
घुट रही भोले तेरी भांग सोने के लोटे मे॥
भांग पीने भोले रामा जी आए,
रामा जी आए संग लक्ष्मण को लाए,
हमे भी पिला दो थोड़ी भांग, सोने के लोटे मे,
घुट रही भोले तेरी भांग सोने के लोटे मे॥
भंगिया पीने भोले कान्हा जी आए,
कान्हा जी आए संग दाऊ को लाए,
हमे भी पिला दो थोड़ी भांग, सोने के लोटे मे,
घुट रही भोले तेरी भांग सोने के लोटे मे॥
भंगिया पीने बाबा सतगुरु जी आए,
सतगुरु जी आए सारी संगत को लाए,
हमे भी पिला दो थोड़ी भांग, सोने के लोटे मे,
घुट रही भोले तेरी भांग सोने के लोटे मे॥

मैं पंडित सत्य प्रकाश, सनातन धर्म का एक समर्पित साधक और श्री राम, लक्ष्मण जी, माता सीता और माँ सरस्वती की भक्ति में लीन एक सेवक हूँ। मेरा उद्देश्य इन दिव्य शक्तियों की महिमा को जन-जन तक पहुँचाना और भक्तों को उनके आशीर्वाद से जोड़ना है। मैं अपने लेखों के माध्यम से इन महान विभूतियों की कथाएँ, आरती, मंत्र, स्तोत्र और पूजन विधि को सरल भाषा में प्रस्तुत करता हूँ, ताकि हर भक्त अपने जीवन में इनकी कृपा का अनुभव कर सके।जय श्री राम View Profile