Kat Jayenge Kasht Tamam
कट जायेंगे सब कष्ट तमाम,
भोलेजी का नाम जपो सुबह शाम॥
तीनो ही लोको में राज है इनका,
इनकी है सारी सृष्टि गुलाम,
भोलेजी का नाम जपो सुबह शाम,
कट जायेंगे सब कष्ट तमाम,
भोलेजी का नाम जपो सुबह शाम॥
शिव शंकर भोले जटा की धारी,
रूप कई कई इनके है नाम,
भोलेजी का नाम जपो सुबह शाम,
कट जायेंगे सब कष्ट तमाम,
भोलेजी का नाम जपो सुबह शाम॥
गंगा जल चढ़ाने से प्रसन्न हो जाते,
भोले जैसा कोई नही भगवान,
भोलेजी का नाम जपो सुबह शाम,
कट जायेंगे सब कष्ट तमाम,
भोलेजी का नाम जपो सुबह शाम॥
शिव जी की शरण में जो है आया,
उसका सदा करते कल्याण,
भोलेजी का नाम जपो सुबह शाम,
कट जायेंगे सब कष्ट तमाम,
भोलेजी का नाम जपो सुबह शाम॥

मैं पंडित सत्य प्रकाश, सनातन धर्म का एक समर्पित साधक और श्री राम, लक्ष्मण जी, माता सीता और माँ सरस्वती की भक्ति में लीन एक सेवक हूँ। मेरा उद्देश्य इन दिव्य शक्तियों की महिमा को जन-जन तक पहुँचाना और भक्तों को उनके आशीर्वाद से जोड़ना है। मैं अपने लेखों के माध्यम से इन महान विभूतियों की कथाएँ, आरती, मंत्र, स्तोत्र और पूजन विधि को सरल भाषा में प्रस्तुत करता हूँ, ताकि हर भक्त अपने जीवन में इनकी कृपा का अनुभव कर सके।जय श्री राम View Profile