Recently, I got scammed by this scam casino. At first, everything looked legitimate but once I deposited a larger amount and tried to withdraw my winnings i got scammed.

उज्जैन के राजा तुमको आना पड़ेगा

Ujjain K Raja Tumko Aana Padega

चिंतामन चिंता हरे,
क्षिप्रा करे निहाल,
दया करे माँ हरसिद्धि,
रक्षा करे महाकाल,
बाबा मेरे भोले मेरे, भर दो झोली दाता मेरे,
आ जाओ, आ जाओ, आ जाओ,
उज्जैन के राजा तुमको आना पड़ेगा,
भक्तों को दर्शन दिखाना पड़ेगा……..

महाँकाल नगरी है बड़ी निराली,
जो भी जाता है आता ना खाली,
तेरा सहारा हमे तेरा सहारा है,
भक्तों की किस्मत को तूने संवारा है,
आ जाओ, आ जाओ, आ जाओ,
उज्जैन के राजा तुमको आना पड़ेगा,
भक्तों को दर्शन दिखाना पड़ेगा………..

जब भी संकट आया है भारी,
तूने सबकी बिगड़ी संवारी,
तेरा ही नाम सुनके दर पर तेरे आया हूँ,
तेरे दर्शन की आस मन में लाया हूँ,
आ जाओ, आ जाओ, आ जाओ,
उज्जैन के राजा तुमको आना पड़ेगा,
भक्तों को दर्शन दिखाना पड़ेगा………..

बाबा मेरे भोले मेरे, भर दो झोली दाता मेरे,
आ जाओ, आ जाओ, आ जाओ,
उज्जैन के राजा तुमको आना पड़ेगा,
भक्तों को दर्शन दिखाना पड़ेगा……….

Leave a comment