Bhole Teri Mohini
भोले तेरी मोहिनी ने मोह लिया हमको,
रे भोले तेरी मूरत मोहिनी ने मोह लिया हमको,
जो मजा कभी न मिला तूने वो दिया हमको…….
देवों का देव है तू महादेव नाम है,
सबसे ऊंची जगह पे तेरा परमधाम है,
भोले तेरे बोलेपन नेमोह लिया हमको……
सारे जग के विष को पी के अमृत बनाता है,
सारी बुराइयां तू जग से मिटाता है,
जग से मिटाता है, मन से मिटाता है ,
तेरी सारी खूबियों ने मोह लिया हमको,
जो मजा कभी न मिला तूने वो दिया हमको……..
निराकार ज्योतिर्लिंग तेरा स्वरूप है,
महिमा तेरी भोले सबसे अनूप है,
तेरी अनहद रौशनी ने मोह लिया हमको…….
भोले तेरी याद का ये कैसा नशा है,
बेहद नशा है ये बेहद मज़ा है,
अंत नहीं है जिसका ऐसा मज़ा है,
मीठी मीठी बातों से तूने मोह लिया हमको,
अपनी मीठी मीठी बातों से तूने मोह लिया हमको……….

मैं पंडित सत्य प्रकाश, सनातन धर्म का एक समर्पित साधक और श्री राम, लक्ष्मण जी, माता सीता और माँ सरस्वती की भक्ति में लीन एक सेवक हूँ। मेरा उद्देश्य इन दिव्य शक्तियों की महिमा को जन-जन तक पहुँचाना और भक्तों को उनके आशीर्वाद से जोड़ना है। मैं अपने लेखों के माध्यम से इन महान विभूतियों की कथाएँ, आरती, मंत्र, स्तोत्र और पूजन विधि को सरल भाषा में प्रस्तुत करता हूँ, ताकि हर भक्त अपने जीवन में इनकी कृपा का अनुभव कर सके।जय श्री राम View Profile