Chalta Chal Re Bhakta Mahakal Sawari Me
अकाल मृत्यु वो मरे जो काम करे चांडाल का,
काल भी उसका क्या करे जो भक्त हो महाकाल का….
चलता चल रे भक्ता महाकाल सवारी में.
भक्तो कि है भीड़ लगी महाकाल सवारी में….
तु रामघाट पे चल और भरले शिप्रा जल,
शिव का अभिषेक करे, महाकाल सवारी में….
तू शिव शिव रटता चल, अब छोड़ कपट और छल,
मुक्ति का है द्वार खुला, महाकाल सवारी में…..
भोले बड़े दानी है, वो जग के स्वामी है,
यह बरसे कृपा उनकी, महाकल सवारी में…
चलता चल रे भक्ता महाकाल सवारी में,
भक्तो कि है भीड़ लगी, महाकाल सवारी में…..

मैं पंडित सत्य प्रकाश, सनातन धर्म का एक समर्पित साधक और श्री राम, लक्ष्मण जी, माता सीता और माँ सरस्वती की भक्ति में लीन एक सेवक हूँ। मेरा उद्देश्य इन दिव्य शक्तियों की महिमा को जन-जन तक पहुँचाना और भक्तों को उनके आशीर्वाद से जोड़ना है। मैं अपने लेखों के माध्यम से इन महान विभूतियों की कथाएँ, आरती, मंत्र, स्तोत्र और पूजन विधि को सरल भाषा में प्रस्तुत करता हूँ, ताकि हर भक्त अपने जीवन में इनकी कृपा का अनुभव कर सके।जय श्री राम View Profile