Shambhu Mahadeva
शम्भू महादेवा, शम्भू महादेवा,
शम्भू महादेवा, शम्भू महादेवा….
मैं बम-बम-बम-बम कहता हूँ, मैं आप में नहीं रहता हूँ,
मेरी सोच को कोई मिटा न सके, मुझे धर्म से कोई हिला न सके,
है दिल में शंकर के घेरे, शिव जन्म-जन्म से है मेरे,
शम्भू महादेवा, शम्भू महादेवा….
वो आदियोगी वो महाकाल, ये रिश्ते नाते सब मायाजाल,
वो आँख मूँद कर देख रहा, हम सबके साथ वो खेल रहा,
वो नियम कोई न माने है, पर सबके दिल की जाने है,
शम्भू महादेवा, शम्भू महादेवा….
वो मुण्डमाल धारण करता, नटराज राज सब पर करता,
रावण शिवतांडव गान करे, वो निर्बल का अभिमान बने,
इस जीवन का आधार शिवा चहु वेदो का भी सार शिवा,
शम्भू महादेवा, शम्भू महादेवा…
अकाल मृत्यु वो मरे, जो काम करे चांडाल का,
काल से में क्यों डरु, मैं पुत्र हूँ महाकाल का,
मैं धरम कर्म और शिव के लिए ये प्राण भी दू प्राण भी लू,
शम्भू महादेवा, शम्भू महादेवा…

मैं पंडित सत्य प्रकाश, सनातन धर्म का एक समर्पित साधक और श्री राम, लक्ष्मण जी, माता सीता और माँ सरस्वती की भक्ति में लीन एक सेवक हूँ। मेरा उद्देश्य इन दिव्य शक्तियों की महिमा को जन-जन तक पहुँचाना और भक्तों को उनके आशीर्वाद से जोड़ना है। मैं अपने लेखों के माध्यम से इन महान विभूतियों की कथाएँ, आरती, मंत्र, स्तोत्र और पूजन विधि को सरल भाषा में प्रस्तुत करता हूँ, ताकि हर भक्त अपने जीवन में इनकी कृपा का अनुभव कर सके।जय श्री राम View Profile