Bam Bam Shiv Bhole
कावड़ में गंगा जल भर के हर कावड़िया बोले,
बम बम शिव भोले…..
शिव के भक्त मस्त होते है,
बम बम बम की धुन पर,
नाचे गे सारे कावड़िये शिव का डमरू सुन कर,
इक कंधे पर कावड़ इक पर शिव के नाम के झोले,
बम बम शिव भोले….
सावन के मेले में आते शम्भू के मत वाले,
चलते जाते नहीं रुके चाहे हो पैरो में छाले,
कोई दौड़ दौड़ कर चलता कोई होले होले,
बम बम शिव भोले…..
हो कर मस्त जटा धारी जब अपनी जटा फैलाये,
ॐ नाम का मंत्र जपे जो वो शंकर को पाये,
केवल राज लिखे शम्भू के साहिल राज जे खोले,
बम बम शिव भोले….

मैं पंडित सत्य प्रकाश, सनातन धर्म का एक समर्पित साधक और श्री राम, लक्ष्मण जी, माता सीता और माँ सरस्वती की भक्ति में लीन एक सेवक हूँ। मेरा उद्देश्य इन दिव्य शक्तियों की महिमा को जन-जन तक पहुँचाना और भक्तों को उनके आशीर्वाद से जोड़ना है। मैं अपने लेखों के माध्यम से इन महान विभूतियों की कथाएँ, आरती, मंत्र, स्तोत्र और पूजन विधि को सरल भाषा में प्रस्तुत करता हूँ, ताकि हर भक्त अपने जीवन में इनकी कृपा का अनुभव कर सके।जय श्री राम View Profile