Najare Jara Mila Le Mahakal Damaru Wale
अरे कागा सब तन खायियो,
मोरा चुन चुन खायियो मांस,
ये दुही नैना मत खायियो,
मोहे महाकाल मिलन दी आस……..
नजरे जरा मिला ले,
महाकाल डमरू वाले,
नजरे जरा मिला ले,
महाकाल डमरू वाले
उज्जैन में बुला ले,
महाकाल डमरू वाले,
नजरे जरा मिला ले
महाकाल डमरू वाले …..
आया शरण मै तेरी,
अरदास सुन लो मेरी,
उज्जैन में बुला लो,
किस बात कि है देरी,
कितने है दिल में छाले,
महाकाल डमरू वाले,
नजरे जरा मिला ले,
महाकाल डमरू वाले….
हे मेरे महाकाल,
जब तक बिका ना था,
कोई पूछता ना था,
और तूने मुझे खरीद कर,
अनमोल कर दिया,
अनमोल कर दिया ……
हो बाबा तेरी कृपा का क्या कहना,
दर पे जो भिकारी आये है,
औकात से ज्यादा मिलता उन्हें,
दामन जो यहाँ फैलाते है,
बाबा तेरी कृपा का क्या कहना ….
करता करे ना कर सके,
महाकाल करे सो होय,
तिन लोक नौ खंड में,
मेरे शिव से बड़ा ना कोय…….
बाबा मुझको भरोसा तेरा बेशुमार,
का सच कहता हु भोले है तुमसे ही प्यार,
ये तेरी है कृपा है तेरा ही कमाल,
महाकाल मेरे महाकाल,
महाकाल मेरे महाकाल……
ये जमी जब ना थी,
ये जहां जब ना था,
चाँद सूरज ना थे,
आंसमा जब ना था,
जब ना था कुछ यंहा,
जब ना था कुछ यंहा,
पर मगर तु ही तु,
तु ही तु तु ही तु तु ही तु,
तु ही तु तु ही तु तु ही तु……..

मैं पंडित सत्य प्रकाश, सनातन धर्म का एक समर्पित साधक और श्री राम, लक्ष्मण जी, माता सीता और माँ सरस्वती की भक्ति में लीन एक सेवक हूँ। मेरा उद्देश्य इन दिव्य शक्तियों की महिमा को जन-जन तक पहुँचाना और भक्तों को उनके आशीर्वाद से जोड़ना है। मैं अपने लेखों के माध्यम से इन महान विभूतियों की कथाएँ, आरती, मंत्र, स्तोत्र और पूजन विधि को सरल भाषा में प्रस्तुत करता हूँ, ताकि हर भक्त अपने जीवन में इनकी कृपा का अनुभव कर सके।जय श्री राम View Profile