Shiv Bhole Hitkari Laj Rakho Hamari
शिव भोले हितकारी लाज राखो हमारी,
हे डमरू के धारी लाज राखो हमारी।
एक तुम्हीं हो धन बल मेरे,
तुम स्वामी हम सेवक तेरे,
सबके हो पालनहारी, लाज राखो हमारी,
शिव भोले हितकारी लाज राखो हमारी….
पावन नाम तुम्हारा भोले,
लोभ मोह के बंधन खोले,
मांगू शरण तिहारी, लाज राखो हमारी,
शिव भोले हितकारी लाज राखो हमारी…
विधि विधान पूजा ना जानू,
केवल तुमको अपना मानू,
चरण पड़ा दुखहारी, लाज राखो हमारी,
शिव भोले हितकारी लाज राखो हमारी….
शिव भोले हितकारी लाज राखो हमारी,
हे डमरू के धारी लाज राखो हमारी…..

मैं पंडित सत्य प्रकाश, सनातन धर्म का एक समर्पित साधक और श्री राम, लक्ष्मण जी, माता सीता और माँ सरस्वती की भक्ति में लीन एक सेवक हूँ। मेरा उद्देश्य इन दिव्य शक्तियों की महिमा को जन-जन तक पहुँचाना और भक्तों को उनके आशीर्वाद से जोड़ना है। मैं अपने लेखों के माध्यम से इन महान विभूतियों की कथाएँ, आरती, मंत्र, स्तोत्र और पूजन विधि को सरल भाषा में प्रस्तुत करता हूँ, ताकि हर भक्त अपने जीवन में इनकी कृपा का अनुभव कर सके।जय श्री राम View Profile