Bam Bam Bam Bam Bol Raha
बम बम बम बम बोल रहा हूँ, मैं भी बन गया भोला,
सावन में भोले के दीवानों का निकला है टोला…
अजी बम बम बम बम बोले, कावड़िया मिलकर सारे,
धरती और गगन में गूंजे, शिव शंकर के जयकारे,
भड़क उठा है तन मन मे, शिव भक्ति का शोला,
सावन में भोले के दीवानों का निकला है टोला…
सोंचा था मैंने मैं भी, भोले का बनू कावड़िया,
हरिद्वार से गंगा जल की, मैं भर के लाऊं गगरियाँ,
शिव की डगरिया चलने को, मेरा भी मन है डोला,
सावन में भोले के दीवानों का निकला है टोला…
मस्ती में झूमे कोई, कोई ढपली झांझ बजाये,
कोई पाव में बांध के घुंघरू, कोई छम छम नाच नचाये,
एक ही रंग में रंग डाला, सबने अपना चोला,
सावन में भोले के दीवानों का निकला है टोला…

मैं पंडित सत्य प्रकाश, सनातन धर्म का एक समर्पित साधक और श्री राम, लक्ष्मण जी, माता सीता और माँ सरस्वती की भक्ति में लीन एक सेवक हूँ। मेरा उद्देश्य इन दिव्य शक्तियों की महिमा को जन-जन तक पहुँचाना और भक्तों को उनके आशीर्वाद से जोड़ना है। मैं अपने लेखों के माध्यम से इन महान विभूतियों की कथाएँ, आरती, मंत्र, स्तोत्र और पूजन विधि को सरल भाषा में प्रस्तुत करता हूँ, ताकि हर भक्त अपने जीवन में इनकी कृपा का अनुभव कर सके।जय श्री राम View Profile