Bhola Parvat Wala
बम बबम बम बबम बम बबम,
जय जय शंकर जय जय शंकर,
बम भोले शंकर बम भोले शंकर…..
क्यूँ ढूढ़ रहा तू भोले को,
शिव तुझमे समाये बैठे है,
वो भोला पर्वत वाला है,
तेरे मन में बसा शिवलाय है….
बम बबम बम बबम बम बबम,
जय जय शंकर जय जय शंकर,
बम भोले शंकर बम भोले शंकर………
दुनिया के बंधन झूठे है,
तेरे अपने तुझसे रूठे है,
तू ॐ नाम का जाप कर,
सारे दुःख तेरे हर लेंगे शंकर,
सारे संकट काटेंगे शंकर,
उसकी ही माया सारी,
वोही काज सबके संवारेंगे,
वो भोला पर्वत वाला है,
तेरे मन में बसा शिवलाये है…….
बम बबम बम बबम बम बबम,
जय जय शंकर जय जय शंकर,
बम भोले शंकर बम भोले शंकर………
तेरे मन की सारी माया है,
तेरे लोभ ने तुझको खाया है,
तुझको कैसे मिलेंगे शिव शंकर,
तेरे मन के अंदर पाप का साया है……..
तू प्रीत लागले भोले से,
शिव कण कण में समाये है,
वो भोला पर्वत वाला है,
तेरे मन में बसा शिवलाये है…
बम बबम बम बबम बम बबम,
जय जय शंकर जय जय शंकर,
हर हर शंकर हर हर शंकर….
क्यों दर बा दर तू फिरता है,
ये तालाब ही तेरी दुश्मन है,
वो बैठा ऊपर देख रहा,
किसने क्या पाप किए,
वो भोला पर्वत वाला है,
तेरे मन में बसा शिवलाये है…….
बम बबम बम बबम बम बबम,
जय जय शंकर जय जय शंकर,
हर हर शंकर हर हर शंकर…….
क्यूँ ढूढ़ रहा तू भोले को,
शिव तुझमे समाये बैठे है,
वो भोला पर्वत वाला है,
तेरे मन में बसा शिवलाये है………

मैं पंडित सत्य प्रकाश, सनातन धर्म का एक समर्पित साधक और श्री राम, लक्ष्मण जी, माता सीता और माँ सरस्वती की भक्ति में लीन एक सेवक हूँ। मेरा उद्देश्य इन दिव्य शक्तियों की महिमा को जन-जन तक पहुँचाना और भक्तों को उनके आशीर्वाद से जोड़ना है। मैं अपने लेखों के माध्यम से इन महान विभूतियों की कथाएँ, आरती, मंत्र, स्तोत्र और पूजन विधि को सरल भाषा में प्रस्तुत करता हूँ, ताकि हर भक्त अपने जीवन में इनकी कृपा का अनुभव कर सके।जय श्री राम View Profile