Gaura Fere Padhe Bhole Baba Ke Sath
गौरा फेरे पढ़े भोले बाबा के साथ,
भोले बाबा के साथ भोले बाबा के साथ,
गौरा फेरे पढ़े भोले बाबा के साथ…
भोले देखो हमारा जूड़ा,
बड़ा प्यारा लगे तेरी जटाओ के साथ,
गौरा फेरे पढ़े भोले बाबा के साथ….
भोले देखो हमारा टीका,
बड़ा प्यार लगे तेरे चंदा के साथ,
गौरा फेरे पढ़े भोले बाबा के साथ….
भोले देखो हमारा हरवा,
बड़ा प्यारा लगे तेरे नागों के साथ,
गौरा फेरे पढ़े भोले बाबा के साथ….
भोले देखो हमारा कंगना,
भोले देखो हमारा चूड़ा,
बड़ा प्यारा लगे तेरे डमरू के साथ,
गौरा फेरे पढ़े भोले बाबा के साथ….
भोले देखो हमारी पायल,
बड़ी प्यारी लगे तेरे खडाऊ के साथ,
गौरा फेरे पढ़े भोले बाबा के साथ….
भोले देखो हमारी साड़ी,
बड़ी प्यारी लगे बाघाम्बर के साथ,
गौरा फेरे पढ़े भोले बाबा के साथ….
भोले देखो हमारा हलवा,
बड़ा प्यारा लगे धतूरे के साथ,
गौरा फेरे पढ़े भोले बाबा के साथ….
भोले देखो हमारी सवारी,
बड़ी प्यारी लगे तेरे नंदी के साथ,
गौरा फेरे पढ़े भोले बाबा के साथ….
भोले देखो हमारी सखियां,
बड़ी प्यारी लगे तेरी गौरा के साथ,
गौरा फेरे पढ़े भोले बाबा के साथ….

मैं पंडित सत्य प्रकाश, सनातन धर्म का एक समर्पित साधक और श्री राम, लक्ष्मण जी, माता सीता और माँ सरस्वती की भक्ति में लीन एक सेवक हूँ। मेरा उद्देश्य इन दिव्य शक्तियों की महिमा को जन-जन तक पहुँचाना और भक्तों को उनके आशीर्वाद से जोड़ना है। मैं अपने लेखों के माध्यम से इन महान विभूतियों की कथाएँ, आरती, मंत्र, स्तोत्र और पूजन विधि को सरल भाषा में प्रस्तुत करता हूँ, ताकि हर भक्त अपने जीवन में इनकी कृपा का अनुभव कर सके।जय श्री राम View Profile