Shiv Shankar Bhole Bhandari
नमो नमो, नमो नमो,
नमो शिवायः,
शिव शंकर भोले भंडारी,
नंदी की है करते सवारी,
भक्तों को कभी दर्शन देजा,
भक्त जपे सब नाम तुम्हारा,
नाम तुम्हारा हो,
नमो नमो, नमो नमो,
नमो शिवायः……
जटा में गंगा, गल में नाग है,
रहता भोले तू कैलाश है,
बहुत दूर है डाला डेरा,
कैसे आये ये भक्त तेरा,
तू ही भोले मुझको बता दे,
मिलने की कोई राह दिखा दे,
राह दिखा दे हो,
नमो नमो, नमो नमो,
नमो शिवायः…….
तीन लोक का है तू स्वामी,
अमरनाथ बाबा बर्फानी,
केदारनाथ कहीं बदरीनाथ है,
भक्तों के सदा रहता साथ है,
नाम कई एक रूप है तेरा,
तेरे सिवा ना कोई मेरा,
कोई मेरा हो,
नमो नमो, नमो नमो,
नमो शिवायः…….
भांग धतूरा तुझको भाए,
बेल पत्र का भोग लगाए,
दूध से हो अभिषेक तुम्हारा,
नाम जपे संसार ये सारा,
विजयराज भी आया भोले,
दर्शन करने आज तुम्हारा,
आज तुम्हार हो,
नमो नमो, नमो नमो,
नमो शिवायः…..
नमो नमो, नमो नमो,
नमो शिवायः,
शिव शंकर भोले भंडारी,
नंदी की है करते सवारी,
भक्तों को कभी दर्शन देजा,
भक्त जपे सब नाम तुम्हारा,
नाम तुम्हारा हो,
नमो नमो, नमो नमो,
नमो शिवायः……

मैं पंडित सत्य प्रकाश, सनातन धर्म का एक समर्पित साधक और श्री राम, लक्ष्मण जी, माता सीता और माँ सरस्वती की भक्ति में लीन एक सेवक हूँ। मेरा उद्देश्य इन दिव्य शक्तियों की महिमा को जन-जन तक पहुँचाना और भक्तों को उनके आशीर्वाद से जोड़ना है। मैं अपने लेखों के माध्यम से इन महान विभूतियों की कथाएँ, आरती, मंत्र, स्तोत्र और पूजन विधि को सरल भाषा में प्रस्तुत करता हूँ, ताकि हर भक्त अपने जीवन में इनकी कृपा का अनुभव कर सके।जय श्री राम View Profile