Kaise Aaun Bhole Tere Mandir Me
मैं तो फस गयी मकड़ी के जाल मे कैसे आऊं भोले तेरे मंदिर मे….
मेरे घर में सास ससुर है,
मैं तो फस गयी इनके चरणों में कैसे आऊं भोले तेरे मंदिर मे,
मैं तो फस गयी मकड़ी के जाल मे कैसे आऊं भोले तेरे मंदिर मे…..
मेरी घर में जेठ जेठानी,
मेरी घर में देवर देवरानी,
मैं तो फस गयी हिस्सा बाटने में कैसे आऊं भोले तेरे मंदिर मे,
मैं तो फस गयी मकड़ी के जाल मे कैसे आऊं भोले तेरे मंदिर मे….
मेरे घर में नंदरानी,
मैं तो फस गयी सेवा करने में कैसे आऊं भोले तेरे मंदिर मे,
मैं तो फस गयी मकड़ी के जाल मे कैसे आऊं भोले तेरे मंदिर मे…..
मेरे घर में पति देवता,
मैं तो फस गयी सौतन के चक्कर में कैसे आऊं भोले तेरे मंदिर मे,
मैं तो फस गयी मकड़ी के जाल मे कैसे आऊं भोले तेरे मंदिर मे…

मैं पंडित सत्य प्रकाश, सनातन धर्म का एक समर्पित साधक और श्री राम, लक्ष्मण जी, माता सीता और माँ सरस्वती की भक्ति में लीन एक सेवक हूँ। मेरा उद्देश्य इन दिव्य शक्तियों की महिमा को जन-जन तक पहुँचाना और भक्तों को उनके आशीर्वाद से जोड़ना है। मैं अपने लेखों के माध्यम से इन महान विभूतियों की कथाएँ, आरती, मंत्र, स्तोत्र और पूजन विधि को सरल भाषा में प्रस्तुत करता हूँ, ताकि हर भक्त अपने जीवन में इनकी कृपा का अनुभव कर सके।जय श्री राम View Profile