Bhole Ji Niche Hai Sawan Me
भोले जी नाचे है सावन में,
पार्वती भी संग में नाचे,
शम्भू के संग श्रृष्टि नाचे,
शंकर बसे नाम रावण में,
भोले जी नाचे है सावन में….
ब्रम्हा जी ब्रम्ह लोक से आये,
विष्णु जी वैकुण्ठ छोड़ के आये,
स्वर्ग पाताल नरक सारे ही,
भोले जी कि महिमा गाये,
बम बम भोले का नाद बजाकर,
नंदी नाचे सावन में,
भोले जी नाचे है सावन में….
कावड़ीयो के घाव देखकर,
कावड़ का ये चाव देखकर,
पक्षी पेड़ फुल भी देखो,
झूम रहे है कावड देखकर,
हर चेला मेरे भोले नाथ का,
झूम रहा है सावन में,
भोले जी नाचे है सावन में…..
महाशिवरात्रि पावन है आई,
होनि है भोले कि देखो सगाई,
गले नाग भी साथ में नाचे,
भुत प्रेत पिशाच भी नाचे,
धरती और अम्बर भी नाचे,
नाचे दुनिया सावन में,
भोले जी नाचे है सावन में…..

मैं पंडित सत्य प्रकाश, सनातन धर्म का एक समर्पित साधक और श्री राम, लक्ष्मण जी, माता सीता और माँ सरस्वती की भक्ति में लीन एक सेवक हूँ। मेरा उद्देश्य इन दिव्य शक्तियों की महिमा को जन-जन तक पहुँचाना और भक्तों को उनके आशीर्वाद से जोड़ना है। मैं अपने लेखों के माध्यम से इन महान विभूतियों की कथाएँ, आरती, मंत्र, स्तोत्र और पूजन विधि को सरल भाषा में प्रस्तुत करता हूँ, ताकि हर भक्त अपने जीवन में इनकी कृपा का अनुभव कर सके।जय श्री राम View Profile