Sathi Hamara Kaun Banega Bhole
साथी हमारा कौन बनेगा तुम नहीं सुनोगे कौन सुनेगा,
तुम ना सुनोगे कौन सुनेगा…….
आ गया दर पे तेरे सुनाई हो जाये,
जिंदगी से दुखो की विदाई हो जाये,
एक नजर कृपा की डालो मानुगा अहसान ,
संकट हमारा कैसे टलेगा,
तुम ना सुनोगे कौन सुनेगा…….
सुना है हमने सभी से खिवैया एक ही है,
घूम लो सारी दुनिया शिव भोला एक ही है,
अबकी अबकी पार लगा दो मानूंगा,
एहसान तेरा मानूंगा एहसान,
हम को किनारा कैसे मिलेगा,
तुम ना सुनोगे तो कौन सुनेगा…..
पानी है सर से ऊपर मुसीबत अड़ गयी है,
आज हमको तुम्हारी ज़रूरत पड़ गयी है,
अपने हाथ से हाथ पकड़ लो मानूंगा,
साथ हमारे कौन चलेगा,
तुम ना सुनोगे तो कौन सुनेगा….
पाप की गठड़ी सर पर लाढ कर में लाया,
बोझ कुछ हल्का कर दे उठाने ना पाया,
फर्ज की रह बता संजू हो जाये कल्याण,
इसमें तुम्हारा कुछ ना घटेगा,
तुम ना सुनोगे कौन सुनेगा……

मैं पंडित सत्य प्रकाश, सनातन धर्म का एक समर्पित साधक और श्री राम, लक्ष्मण जी, माता सीता और माँ सरस्वती की भक्ति में लीन एक सेवक हूँ। मेरा उद्देश्य इन दिव्य शक्तियों की महिमा को जन-जन तक पहुँचाना और भक्तों को उनके आशीर्वाद से जोड़ना है। मैं अपने लेखों के माध्यम से इन महान विभूतियों की कथाएँ, आरती, मंत्र, स्तोत्र और पूजन विधि को सरल भाषा में प्रस्तुत करता हूँ, ताकि हर भक्त अपने जीवन में इनकी कृपा का अनुभव कर सके।जय श्री राम View Profile