Teeno Lokon Me Bhola
बात सदियों से मशहूर है ज़माने में,
एक पल लगता है महादेव को मानाने में,
जिसने भोला कहा भर भर के झोली,
रखा छुपके नाम भोले ने उस खजाने में,
तीनों लोकों में भोला के जैसा,
दूसरा कोई दानी नहीं है…
कौनसा भक्त है बात जिसकी,
मेरे भोले ने मानी नहीं है,
तीनों लोकों में भोला के जैसा,
दूसरा कोई दानी नहीं है….
बात सच्ची है करना ना शंकर,
दे दी रावन को सोने की लंका,
वेद ग्रंथो में लिखा हुआ है,
कोई झूठी कहानी नहीं है,
तीनों लोकों में भोला के जैसा,
दूसरा कोई दानी नहीं है….
फेरी देवो ने जब शिव की माला,
दे के अमृत पिया विष का प्याला,
किसको भोले ने क्या क्या दिया है,
बात कोई छुपानी नहीं है,
तीनों लोकों में भोला के जैसा,
दूसरा कोई दानी नहीं है….
पाप धोने थे सारे जहाँ के,
शिव ने गंगा हमे देदी आके,
शिव की करुणा भी इसमें मिली है,
गंगा अमृत है पानी नहीं है….
तीनों लोकों में भोला के जैसा,
दूसरा कोई दानी नहीं है,
कौनसा भक्त है बात जिसकी,
मेरे भोले ने मानी नहीं है….

मैं पंडित सत्य प्रकाश, सनातन धर्म का एक समर्पित साधक और श्री राम, लक्ष्मण जी, माता सीता और माँ सरस्वती की भक्ति में लीन एक सेवक हूँ। मेरा उद्देश्य इन दिव्य शक्तियों की महिमा को जन-जन तक पहुँचाना और भक्तों को उनके आशीर्वाद से जोड़ना है। मैं अपने लेखों के माध्यम से इन महान विभूतियों की कथाएँ, आरती, मंत्र, स्तोत्र और पूजन विधि को सरल भाषा में प्रस्तुत करता हूँ, ताकि हर भक्त अपने जीवन में इनकी कृपा का अनुभव कर सके।जय श्री राम View Profile